ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्रालय व आईसीएमआर की प्रेसवार्ता: स्वास्थ्य सचिव ने कहा- दोबारा संक्रमण के भारत में सामने आए तीन मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वास्थ्य मंत्रालय व आईसीएमआर की प्रेसवार्ता: स्वास्थ्य सचिव ने कहा- दोबारा संक्रमण के भारत में सामने आए तीन मामले

By @dmin
Published: October 13, 2020
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारियां दीं। इस मौके पर आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि भारत में दोबारा संक्रमण के कुछ मामले सामने आए हैं। डॉ. भार्गव ने बताया कि इनमें से दो मुंबई में और एक अहमदाबाद में सामने आया है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पूरी दुनिया में करीब 24 ऐसे मामले हैं। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता में बताया कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 62 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख से कम रही है। राजेश भूषण ने कहा कि भारत में कोविड-19 की सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) लगातार नीचे की ओर जा रही है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण की संचयी सकारात्मकता दर 8.07 फीसदी है। साप्ताहिक रूप से यह दर 6.24 फीसदी है और दैनिक रूप से यह दर 5.16 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने कहा कि देश के कुल कोरोना मामलों में करीब 87 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के 11.69 फीसदी सक्रिय मामले ऐसे हैं जो या तो अस्पतालों में हैं या घर में ही आइसोलेट (पृथकवास) हैं। इसके अलावा 1.53 फीसदी मामले मौत के हैं।

राजेश भूषण ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले 11.69 फीसदी हैं। कुल सक्रिय मामलों में से 11 फीसदी केरल में, 25 फीसदी महाराष्ट्र में और 13 फीसदी मामले कर्नाटक में हैं। उन्होंने कहा कि हम इन राज्यों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं कि किस तरीके से यहां कोविड-19 के मामलों में कमी लाई जाए। उन्होंने कहा कि 10 राज्य ऐसे हैं जिनमें कुल मामलों के 79 फीसदी मामले हैं। दो हफ्ते पहले तक केरल 10 राज्यों में भी नहीं था अब वह तीसरे नंबर पर है। नौ से 15 सितंबर तक देखें तो देश में हर दिन 92 हजार नए मामले सामने आ रहे थे। सात अक्तूबर से 13 अक्तूबर के बीच प्रतिदिन 70,114 नए मामले सामने आए हैं।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव में स्थायित्व आ रहा है। हमें अपनी साफ-सफाई को लेकर अधिक सावधान रहना होगा उन्होंने कहा कि क्योंकि यह एक श्वसन वायरस (रेस्पिरेटरी वायरस) है और अधिकांश श्वसन वायरस सर्दियों के दौरान बढ़ जाते हैं। व्यवहार परिवर्तन आवश्यक है, मास्क अनिवार्य है। डॉ. पॉल ने फेस मास्क से जुड़ी शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि थ्री-प्लाई मास्क और घर पर बनाए गए मास्क कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने में मददगार हैं। एन-95 मास्क अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, सर्जिकल मास्क रोजमर्रा के इस्तेमाल में प्रभावी हैं।

Bhilai Crime : मछली मार्केट सुपेला में धारदार खंजर लहरा रहा था बदमाश, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
सर्दियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द को दूर करने के उपाय…
Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज निर्माण पर लगा ग्रहण, आकाशगंगा की ओर काम पर हाईकोर्ट का स्टे… जानिए क्या है वजह
CG Breaking : पशु तस्करों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा, जशपुर में पुलिस को देख भागने लगे थे बदमाश
मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का शुभारंभ, 5 वर्षों में 1 लाख 80 हजार एकड़ में 15 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Officials of Chhattisgarh Poultry Farmers Association met CM छत्तीसगढ़ पोल्ट्री फार्मर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात: पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के हर संभव मदद का दिया भरोसा
Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया विकास से ही होगा बस्तर की समस्याओं का समाधान… सीएम बघेल ने किया बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघु वनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश का आव्हान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?