ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की जरूरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की जरूरत

By @dmin
Published: July 24, 2021
Share
ग्रामीण व्यवस्था को जानने और समझने अब स्कूली बच्चे जाएंगे गांवों के अध्ययन-भ्रमण पर…. गांधी जी के आत्मनिर्भर ग्राम की परिकल्पना से होंगे अवगत
ग्रामीण व्यवस्था को जानने और समझने अब स्कूली बच्चे जाएंगे गांवों के अध्ययन-भ्रमण पर…. गांधी जी के आत्मनिर्भर ग्राम की परिकल्पना से होंगे अवगत
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सहकारी बैंक से किसानों की बड़ी उम्मीद हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्वावलंबी बनाने के लिए सहकारिता आंदोलन के विस्तार और इसे और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। किसानों के साथ-साथ मजदूरों, गौपालकों, वनांचल के आदिवासी भाई-बहनों को भी सहकारी बैंकों से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे उन्हें भी बैंक की सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नवाज खान के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैंक के अध्यक्ष श्री खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजनांदगांव जिले के वनांचल के गांव मानपुर और मुढ़ीपार (खैरागढ़) में सहकारी बैंक के भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहकारी बैंक के भवन का निर्माण 36 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राजनांदगांव के पद्मश्री गोविन्द राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किया गया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी का नारा दिया है, सुराजी गांव योजना के अंतर्गत पशुओं के लिए गौठानों का निर्माण किया गया है, जहां महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का निर्माण कर रही हैं। अब तक समूहों द्वारा तैयार किए गए लगभग 9 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट की बिक्री की जा चुकी है, जिसका उपयोग बड़ी संख्या में किसान कर रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने वाले किसानों का कहना है कि वर्मी कम्पोस्ट के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मांग के अनुरूप केन्द्र द्वारा रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार इनकी आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती की ओर बढ़ें, जैविक खेती से मिलने वाले कृषि और उद्यानिकी उत्पाद तथा अनाज स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से किसानों के लिए लाभप्रद होंगे। जैविक उत्पादों का डेढ़ से दोगुना दाम बाजारों में मिल रहा है। लोग भी जैविक उत्पादों का उपयोग करने लगे हैं।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नवाज खान ने इस अवसर पर कहा कि राज्य शासन ने जिस अपेक्षा के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। सहकारी बैंक के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों-गांवों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम मुख्यमंत्री निवास में और छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर शोभाराम बघेल, विधायक इंदर सिंह मंडावी, देव्रत सिंह और श्रीमती छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला सहित अनेक जनप्रतिनिधि राजनांदगांव में उपस्थित थे।

एसीसी फैक्ट्री में कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाले चालकों से अवैध वसूली, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित, एक अन्य आरक्षक भी लाइन अटैच
सीएम भूपेश बोले-पुरखों के सपनों का गढ़ बन रहा नवा छत्तीसगढ़, राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई
Big News : दुर्ग में करंट लगने से बहू व ससुर की मौत, कपड़े सुखाते समय लगा करंट, बचाते हुए ससुर भी आया चपेट में
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में प्रस्तावित बड़ी औद्योगिक इकाईयों की मॉनिटरिंग के लिए लॉन्च किया मोबाइल एप
Good News : रायपुर में 27 से शुरू होंगे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच, पहले मैच में मिलेगी फ्री एंट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 281 # 24 july 2021
Next Article महाराष्ट्र के सतारा में भूस्खलन: NDRF ने 6 शव बरामद किए, 8 अब भी लापता महाराष्ट्र के सतारा में लैंडस्लाइड: NDRF ने 6 शव बरामद किए, 8 अब भी लापता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?