ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने की कोविड-19 की जांच व इलाज के व्यवस्थाओं की समीक्षा: रोजाना 10 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य, जल्द शुरू होंगे तीन आरटीपीसीआर लैब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वास्थ्य मंत्री ने की कोविड-19 की जांच व इलाज के व्यवस्थाओं की समीक्षा: रोजाना 10 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य, जल्द शुरू होंगे तीन आरटीपीसीआर लैब

By @dmin
Published: July 13, 2020
Share
Health Minister reviews Kovid-19's examination and treatment systems: Target of 10 thousand sample tests daily, three RTPCR labs to start soon
Health Minister reviews Kovid-19's examination and treatment systems: Target of 10 thousand sample tests daily, three RTPCR labs to start soon
SHARE

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज प्रदेश में कोविड-19 की जांच और इलाज की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की बैठक में प्रतिदिन अधिक से अधिक सैंपलों की जांच के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जांच की सुविधा लगातार बढ़ाई जा रही है। राजनांदगांव, बिलासपुर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जल्द ही सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच शुरू हो जाएगी। अभी यहां चार संस्थानों में आरटीपीसीआर जांच के साथ ही दस जिलों में ट्रू-नाट विधि से सैंपलों की जांच की जा रही है। रैपिड एंटीजन किट से भी सैंपलों की जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही ट्रू-नाट विधि से सैंपल जांच की सुविधा सभी जिलों में शुरू होगी।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक में संक्रमितों की कॉन्टैक्ट-ट्रेसिंग और सर्वे के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों के प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जांच की संख्या बढ़ाने और नए शुरू हो रहे लैबों में मानव संसाधन की उपलब्धता के लिए लैब तकनीशियनों के प्रशिक्षण के बारे में भी पूछा। उन्होंने कोविड-19 के इलाज के लिए स्थापित आठ विशेषीकृत आंचलिक और दस जिला स्तरीय अस्पतालों में इलाज और अन्य संसाधनों की उपलब्धता के बारे में भी आवश्यक निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस से बस्तर के कलेक्टर रजत बंसल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. यू.एस. पैकरा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर वहां कोविड-19 की जांच और उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने टेस्टिंग किट, पीपीई, मास्क, दवाईयों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही स्टॉफ और मरीजों के लिए की गई व्यवस्था के बारे में भी पूछा। उन्होंने कोरोना संक्रमित पाई गईं मेडिकल कॉलेज की स्टॉफ और वहां भर्ती मरीज से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और हौसला अफजाई की। मंत्री सिंहदेव ने मरीज से अस्पताल में इलाज और भोजन व्यवस्था के बारे में भी पूछा।

मंत्री सिंहदेव ने बैठक में मौजूद बिलासपुर के कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से वहां के हालात के बारे में चर्चा की। उन्होंने सैंपल जांच और कॉन्टैक्ट-ट्रेसिंग के बारे में जानकारी ली। श्री सिंहदेव ने शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों सहित उच्च न्यायालय एवं लोगों की ज्यादा आवाजाही वाले सार्वजनिक स्थलों में रैंडम सैंपल जांच करने कहा। उन्होंने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रैपिड एंटीजन किट से सैंपल जांच कर जांच की संख्या बढ़ाने कहा।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक में जांच किट, पीपीई किट, वीटीएम, वेंटिलेटर्स, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क और सर्जिकल मास्क की उपलब्धता एवं आपूर्ति की भी समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 का इलाज कर रहे डॉक्टरों और संक्रमितों की देखभाल में लगे मेडिकल स्टॉफ को सभी आवश्यक संसाधन एवं व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपाय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. एस.एल. आदिले, ओएसडी प्रभात मलिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. योगेश जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

एसआर हॉस्पिटल चिखली द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: गांव के 447 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण… विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
राजीव युवा उत्थान योजना : यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं के तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसम्बर को
विधायक की नेक पहल: अब आप भी कर सकते बेटे-बेटियों की धूमधाम से शादी, तैयार हो रहा सर्व मांगलिक भवन
Breaking News : जशपुर पुलिस ने पकड़े बकरी चोर, कार से पहुंचते थे शातिर, चर रही बकरियां उठा ले जाते थे बादमाश
चीन ने श्रीलंका के जरिए भारत को दिया झटका, हिंद महासागर में पोर्ट टर्मिनल बनाने की डील रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mayor Devendra Yadav discusses industrialists, said- Basic problems will soon be resolved महापौर देवेन्द्र यादव ने उद्योगपतियों की चर्चा, कहा- मूलभूत समस्याओं से जल्द मिलेगी निजात
Next Article सीमा पर लद्दाख से अरुणाचल तक चीन ने बढ़ाई सेना की तैनाती, LAC पर बढ़ रही भारतीय सेना की संख्या भारत-चीन की सेना के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की चौथी बैठक कल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?