ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महापौर देवेन्द्र यादव ने उद्योगपतियों की चर्चा, कहा- मूलभूत समस्याओं से जल्द मिलेगी निजात
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

महापौर देवेन्द्र यादव ने उद्योगपतियों की चर्चा, कहा- मूलभूत समस्याओं से जल्द मिलेगी निजात

By @dmin Published July 13, 2020
Share
Mayor Devendra Yadav discusses industrialists, said- Basic problems will soon be resolved
Mayor Devendra Yadav discusses industrialists, said- Basic problems will soon be resolved
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने औद्योगिक क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं को लेकर औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से विस्तार से चर्चा किया। महापौर यादव ने प्रतिनिधि मंडल से औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की आग्रह किया। औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं सहित समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का जल्द निदान किया जाएगा।

उद्योग जगत के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने निगम प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था में सुधार, अतिक्रमण पर रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने और ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित जमीन का सौंदर्यीकरण की मांग की। महापौर देवेन्द्र यादव ने प्रतिनिधि मंडल के सुझाव के मुताबिक निगम और जिला औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण पर रोक लगाने, मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने और उद्योगों तक आने जाने वाले एप्रोच रोड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता के लिए औद्योगिक संगठन का निगम प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। औद्योगिक क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए निगम प्रशासन और औद्योगिक संगठन के साथ मिलकर बेहतर कार्ययोजना बनाने की बात कही। सभी औद्योगिक इकाइयों के पहुंच मार्ग का मार्किंग एवं सड़कों के किनारे साइन बोर्ड लगाने पर सहमति जताई। औद्योगिक क्षेत्र की हरियाली के लिए निगम प्रशासन की ओर से पौधे प्रदान करने, उद्योगों के आस पास खाली जमीन पर पौधे रोपने और सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराने की कराने का आश्वासन दिया। बैठक में भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी ने टाउनशिप क्षेत्र में 50 हजार पौधा लगाने के लक्ष्य की जानकारी दी। लक्ष्य के अनुसार खाली जमीन पर पौधे लगाने का कार्य जारी होना बताया।

नंदनी रोड छावनी चौक पर बढ़ते यातायात के दबाव की वजह से आए दिन हो रही दुर्घटना को लेकर संगठन के सदस्यों ने चिंता जताई। छावनी चैक का सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को सु-व्यवस्थित करने के लिए चैक को उद्योगों को सौंपने की मांग की। उनकी पर महापौर यादव ने पावरहाउस से एसीसी चैक तक सौंदर्यीकरण और सड़क किनारे निगम द्वारा पेवर ब्लॉक लगाने की योजना पर चल रहे कार्य की जानकारी दी। बैठक में निगम उपायुक्त तरूण पाल लहरे, भिलाई वायर ड्राइंग एसोसिएशन के सदस्य अतुलचंद साहू, मनोज शुक्ला, डी.पी. तिवारी, राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ एंसीलरी उद्योग एसोसिएशन भिलाई के रामभगत अग्रवाल, संतोष शर्मा, चरणजीत खुराना मौजूद रहे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 13, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Complaint of selling liquor at rates higher than fixed price: Excise Department takes action against half a dozen liquor shops तय कीमत से अधिक दरों पर शराब बेचने की शिकायत: आबकारी विभाग ने की आधा दर्जन शराब की दुकानों पर कार्रवाई
Next Article Health Minister reviews Kovid-19's examination and treatment systems: Target of 10 thousand sample tests daily, three RTPCR labs to start soon स्वास्थ्य मंत्री ने की कोविड-19 की जांच व इलाज के व्यवस्थाओं की समीक्षा: रोजाना 10 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य, जल्द शुरू होंगे तीन आरटीपीसीआर लैब

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?