ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य विभाग की फिर खुली पोल, नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिले बेड, जमीन पर लिटाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वास्थ्य विभाग की फिर खुली पोल, नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिले बेड, जमीन पर लिटाया

By @dmin
Published: December 30, 2020
Share
स्वास्थ्य विभाग की फिर खुली पोल, नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिले बेड, जमीन पर लिटाया
स्वास्थ्य विभाग की फिर खुली पोल, नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिले बेड, जमीन पर लिटाया
SHARE

संभल (एजेंसी)। नसबंदी के बाद पवांसा के सरकारी अस्पताल में महिलाओं को बेड नसीब नहीं हुए। इतनी सर्दी में उन्हें जमीन पर गद्दे बिछाकर लिटाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उनके घर भेजा गया। एक महिला को एंबुलेंस भी नहीं मिली। आशा वर्कर ने उसे निजी वाहन से घर भेजा।

पवांसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की सुबह दस बजे से ब्लॉक स्तरीय नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 34 महिलाएं आईं। शिविर में 28 महिलाओं की नसबंदी कराई गई। नसबंदी के बाद अतरासी निवासी मोहरश्री की तबीयत खराब हो गई। तब उसे दवाई दी गई। 
महिलाओं को दूसरी मंजिल से नीचे तक खुद चलकर आना पड़ा। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कोई व्यवस्था नहीं थी। मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध न मिलने पर गांव की आशा वर्कर मीरा ने निजी वाहन से मोहरश्री को अतरासी भेजा। नसबंदी हो जाने के बाद डेढ़ घंटे तक सात महिलाओं को एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा।
बताते हैं कि शाम 5:00 बजे नसबंदी शुरू की गई। शाम 6:15 बजे तक 28 महिलाओं की नसबंदी कर दी गई। नसबंदी के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बेड नहीं दिए गए। जमीन पर गद्दे बिछाकर लिटाया गया। अव्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
इससे पहले 27 नवंबर और 17 दिसंबर को भी इसी तरह की लापरवाही सामने आई थी। पवांसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि किसी भी महिला की तबीयत खराब होने की शिकायत नहीं मिली। न ही कोई अपने निजी वाहन से घर गया है। चार एंबुलेंस लगाई गई थीं। 
जमीन में लिटाए जाने के विषय में उन्होंने बताया कि सिरसी के कोरोना अस्पताल में बेड भेजे गए हैं। सिर्फ कुछ ही बेड सीएचसी पर थे। महिलाओं की संख्या अधिक थी। इसलिए एक कमरे में चटाई बिछवाई और फिर गद्दे और रजाई मंगाई गई। ताकि महिलाओं को सर्दी में दिक्कत न आने पाए।

राज्य एड्स परिषद की बैठक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सदस्यों को दिए दिशा निर्देश
भिलाई तीन के सिरसा और खुर्सीपार तिराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर, एनएच पर जाम से मिलेगी मुक्ति
जनदर्शन में उठी च्वॉईस सेंटरों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य को पुन: प्रारंभ करने की मांग
Bhilai Breaking : आकाशगंगा सुपेला के मेहूल कार्ड्स में चोरी, गल्ले से कैश और एक आईफोन पार
आपातकाल के 50 वर्ष पूरे : पीएम मोदी बोले- वह समय लोकतंत्र का काला अध्याय, कभी नहीं भूलेगा देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध
Next Article टीएमसी सांसदों ने राष्ट्रपति से की प. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की मांग टीएमसी सांसदों ने राष्ट्रपति से की प. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?