ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई तीन के सिरसा और खुर्सीपार तिराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर, एनएच पर जाम से मिलेगी मुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई तीन के सिरसा और खुर्सीपार तिराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर, एनएच पर जाम से मिलेगी मुक्ति

By Mohan Rao
Published: January 24, 2026
Share
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
SHARE

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएच के अधिकारियों ने बताया प्लान

भिलाई। नेशनल हाइवे पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए भिलाई में नेहरू नगर से लेकर कुम्हारी के बीच चार फ्लाईओवर का निर्माण किया गया। खुर्सीपार तिराहा व भिलाई तीन के सिरसा गेट चौक पर फ्लाईओवर नहीं बना जिसके कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जिला सड़क सुरक्षा की बैठक में एनएच के अधिकारी ने बताया है कि खुर्सीपार तिराहा व भिलाई तीन के सिरसा गेट चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है।

बता दें शुक्रवार को यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी शामिल हुए। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग (एनएच) के अधिकारी ने बताया कि सिरसा एवं खुर्सीपार में दो फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके निर्माण से इन क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी। फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित होगा, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।

दुर्घटनाएं रोकने प्रभावी उपाय करें : कलेक्टर सिंह
बैठक में कलेक्टर सिंह ने जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि हाईवा वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही सिविक क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध हेतु यूनिपोल लगाने के निर्देश भी दिए गए।

अवैध पार्किंग कराने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई का निर्देश
बैठक में सुपेला मार्केट क्षेत्र में सड़क पर अवैध पार्किंग कराने वाले पार्किंग ठेकेदारों के विरुद्ध वाहन जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सड़क किनारे किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों ने पूर्ण कार्य, अद्यतन प्रगति एवं की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही जिले की सड़कों में यातायात सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में एएसपी यातायात ऋचा मिश्रा, नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमीत अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-03 महेश राजपूत, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, आरटीओ एस.एल. लकड़ा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक दिग्विजय सिंह, एनएचआई के कार्यपालन अभियंता गोविंद अहिवार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आशीष भट्टाचार्य, सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बीएसपी के अधिकारी उपस्थित थे।

पीएम मोदी 28 मई को नया संसद भवन राष्ट्र को करेंगे समर्पित, लोकसभा में 888 व राज्यसभा में होगी 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था
योग दिवस जागरूकता प्रतियोगिता में 805 प्रतिभागियों ने लिया भाग
प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन योजना में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, 30 हजार से अधिक आवासों का निर्माण पूर्ण
20 नवंबर से कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री विज लगवाएंगे टीका
एमेज़ॉन इंडिया लगातार मशीन लर्निंग का भविष्य सुनिश्चित कर रहा है, मशीन लर्निंग समर स्कूल का तीसरा संस्करण लॉन्च किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने की डिप्टी सीएम शर्मा से मुलाकात
Next Article हार्ट से लीवर तक होगी अब सटिक जांच, अम्बेडकर अस्पताल में सीटी एंजियोग्राफी की अत्याधुनिक सुविधा शुरू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?