ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Transfer Breaking : आईएएस व आईपीएस अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Transfer Breaking : आईएएस व आईपीएस अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश

By Mohan Rao
Published: July 19, 2024
Share
आइ्रएएस श्याम धावड़े व आईपीएस राजेश अग्रवाल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के आईएएस व आईपीएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा तथा राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का ट्रांसफर किया है। इस संबंध में सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। बस्तर संभाग के आयुक्त श्याम धावड़े को आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

साथ ही श्याम लाल धावड़े, द्वारा प्रबंध संचालक, बेवरेजेस कार्पोरेशन का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत प्रबंध संचालक, छग बेवरेजेस कार्पोरेशन के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

इसी प्रकार आईएएस एस डोमन सिंह को अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अपर आयुक्त सरगुजा संभाग अंबिकापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया। आईएएस विनीत नंदनवार प्रबंध संचालक, छग बेवरेजेस कार्पोरेशन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव मंत्रालय के पद पर तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के अभिषेक अग्रवाल प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिवमंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आईपीएस राजेश अग्रवाल बने बलरामपुर जिले के एसपी
प्रशासनिक सेवा के अफसरों के साथ ही राज्य के तीन आईपीएस व एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर का भी ट्रांसफर किया गया है। बलरामपुर-रामानुजगंज के एसपी आईपीएस डॉ. लाल उमेंद सिंह पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर पदस्थ किया गया। इसी प्रकार सेनानी, 11वी वाहिनी छस बल, जांजगीर-चांपा आईपीएस राजेश अग्रवाल के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज पद पर पदस्थ किया गया। पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रफुल्ल ठाकुर को सेनानी, 4थी वाहिनी छस बल माना-कैम्प रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों सामने आए 1879 नए मरीज…. 12 मरीजों की हुई मौत
Bhilai Crime : हाइवा चालक ने कईं वाहन और मवेशियों को कुचला, 20 किमी बाद पलटी गाड़ी
नेहरू नगर के घर में लगी आग,ए काफी सारा सामान जला… फायर कर्मियों ने पाया काबू
Alert..Alert..Alert..: कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 की भारत में एंट्री, 3 लोग मिले संक्रमित
पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, घर पर बम फेंकने के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर दुर्ग रेंज के आईजी गर्ग ने जारी की एडवाइजरी…. जानिए कैसे कर सकतें है बचाव
Next Article Cabinet Meeting : साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन सहित यह है बड़े फैसले

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?