ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनदर्शन में उठी च्वॉईस सेंटरों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य को पुन: प्रारंभ करने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जनदर्शन में उठी च्वॉईस सेंटरों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य को पुन: प्रारंभ करने की मांग

By Om Prakash Verma
Published: July 24, 2023
Share
जनदर्शन में उठी च्वॉईस सेंटरों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य को पुन: प्रारंभ करने की मांग
जनदर्शन में उठी च्वॉईस सेंटरों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य को पुन: प्रारंभ करने की मांग
SHARE

ग्राम नगपुरावासियों ने रात्रिकालीन में लाईन मेन की व्यवस्था के लिए सौपा आवेदन
जनदर्शन में ग्राम जंजगिरी के दिव्यांग राजूलाल देशमुख ने की बैट्री चलित ट्रायसायकल की मांग, जनदर्शन में प्राप्त हुए 200 आवेदन
दुर्ग। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचें लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने कहा है। आज जनदर्शन कार्यक्रम में 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अवैध कब्जा, बटंवारा, आर्थिक सहायता, सीमांकन, स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन शामिल है।

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे वार्ड पार्षद ने पूर्व की भांति च्वाईस सेंटर में आधार कार्ड कार्य को पुन: प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आधार सेंटर कम होने की वजह से सभी आधार सेंटरों में भीड़ अधिक होने से आमजनता को आधार कार्ड से संबंधित कार्य करवाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पूर्व की भांति च्वाईस सेंटरों में आधार कार्ड का कार्य चालू करने जिनके पास सभी मशीनरी उपलब्ध है तथा जो आधार कार्ड का कार्य करने के इच्छुक हो उन सेंटरों में प्रतिदिन आधार कार्ड से संबंधित कार्य करने हेतु अधिकृत कर आधार कार्ड का कार्य करने हेतु अनुमति प्रदान करने की मांग की। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

नगपुरा के ग्रामवासियों ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि ग्राम नगपुरा में विद्युत सब स्टेशन बने लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं, किन्तु अभी तक वहां कोई भी रात्रिकालीन लाईन मेन की व्यवस्था नही है। वर्तमान में रात्रि में लाईन बंद होने पर कोई सुधारने वाला नही होता है, जिसके कारण नगपुरावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर अपर कलेक्टर ने विद्युत विभाग को कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम जंजगिरी निवासी दिव्यांग राजूलाल देशमुख ने बैट्री चलित ट्रायसायकल की मांग की। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। जीवन यापन करने के लिए एक लकड़ी के सहारे आना जाना पड़ता है, जिससे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस पर अपर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम समोदा के ग्रामवासियों ने अपर कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि गंगा एवं जमुना तालाब के आसपास किसानों की जमीन है। वर्तमान में किसानों को पानी निकासी की समस्या आ रही है। निकासी की जगह में अवैध प्लाटिंग कर मुरूम डाल दिया गया है, जिसके कारण खेतों का पानी निकल नही पा रहा है और किसानों का फसल नष्ट हो रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा और हरवंश कुमार मिरी तथा डिप्टी कलेक्टर गोकूल रावटे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

खेत में पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या कर फेंकने की आशंका
छत्तीसगढ़ में नोनी सशक्तिकरण योजना का मिल रहा लाभ, गरीब घर की बेटी कर रही है मेडिकल की पढ़ाई
बिग ब्रेकिंग: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया
बहती नाक से पीडि़त हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम…
जंगली हाथियों का आतंक, झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग को सूंड से पटक कर दंतैल ने मारा, सुबह लाश देखकर सकते में ग्रामीण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG में पकड़ाए डीजल चोर : आधी रात को सड़क पर खड़े वाहनों से निकालते थे डीजल, 700 लीटर जब्त
Next Article CG Crime : रात में खाने में मछली नहीं दी तो सौतेले बेटों ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?