ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘कमल’ से दोस्ती ‘तीर’ से बैर? बिहार चुनाव में BJP के खिलाफ LJP ने नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

‘कमल’ से दोस्ती ‘तीर’ से बैर? बिहार चुनाव में BJP के खिलाफ LJP ने नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार

By @dmin
Published: October 9, 2020
Share
'कमल' से दोस्ती 'तीर' से बैर? बिहार चुनाव में BJP के खिलाफ LJP ने नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार
'कमल' से दोस्ती 'तीर' से बैर? बिहार चुनाव में BJP के खिलाफ LJP ने नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार
SHARE

पटना (एजेंसी) । लोजपा और रालोसपा बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों में 42-42 पर चुनाव लड़ेंगे। सीटों की संख्या के साथ ही यह भी महज संयोग ही है कि दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची भी गुरुवार को ही जारी की है। उनकी यह सूची इस मुहावरे को चरितार्थ करती नजर आ रही है कि- कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना। लोजपा की सूची की खास बात यह है कि उसने भाजपा के खिलाफ एक भी प्रत्याशी नहीं दिए हैं। वहीं, रालोसपा के निशाने पर राजद और जदयू रहा है। उसने राजद और जदयू के खिलाफ सर्वाधिक उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें राजद जहां से चुनाव लड़ रहा है वैसी 26 और जदयू की 21 सीटें हैं। वहीं भाजपा की 19, हम की दो तथा कांग्रेस व माले की आठ-आठ सीटें हैं।
लोजपा ने टिकट बंटवारे में सवर्णों को तवोज्जो दी है। 42 में से 18 उम्मीदवार सवर्ण समुदाय से हैं, जो 43 प्रतिशत होते हैं। पार्टी ने अपने कई जिलाध्यक्षों को भी टिकट बांटे हैं। इनमें शेखपुरा से इमाम गजाली, डुमराव से अखिलेश कुमार सिंह और बेलहर से कुमारी अर्चना शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारियों को भी टिकट मिले हैं।

21 प्रतिशत टिकट महिलाओं को
लोजपा ने अपने प्रत्याशियों में महिलाओं को भी प्राथमिकता दी है। 42 में नौ यानी 21 फीदनी प्रत्याशी महिला हैं। दस अनुसूचित जाति तथा 13 पिछड़ा- अतिपिछड़ा समुदाय के हैं। एक अल्पसंख्यक को टिकट मिला है।

भाजपा के छह बागियों को टिकट
लोजपा ने पहले चरण में भाजपा के छह बागियों को टिकट दिए हैं। इनमें दिनारा से राजेंद्र सिंह, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया, पालीगंज से उषा विद्यार्थी, झाझा से डॉ रवींद्र यादव, जहानाबाद से इन्दू कश्यप तथा घोसी से राकेश कुमार सिंह शामिल हैं। जदयू नेता और पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवहा को जगदीशपुर से टिकट दिया है।

लोजपा ने प्रत्याशी उतारे-
जदयू के खिलाफ : 35
हम के खिलाफ : 06
वीआईपी के खिलाफ : 01

रालोसपा ने सबसे अधिक राजद के खिलाफ उतारे उम्मीदवार
पहले चरण की 71 सीटों में से रालोसपा ने 42 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी कर दी। महागठबंधन से अलग होने के बाद फ्रंट बनाकर चुनाव लड़ रही रालोसपा ने इनमें सबसे अधिक 26 प्रत्याशी राजद के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं। इसके बाद जदयू के खिलाफ 21 उम्मीदवार दिए हैं।
रालोसपा उम्मीदवारों की सूची में गोह से डॉ रणविजय कुमार भी शामिल हैं जो जदयू से दो बार विधायक रह चुके हैं। जबकि जमुई से पूर्व मंत्री व जदयू नेता रहे नरेन्द्र सिंह के बेटे अजय प्रताप को टिकट दिया गया है। बाकी उम्मीदवारों में पार्टी के संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो दिया गया है।

16 उम्मीदवार कुशवाहा समाज से
पार्टी ने उम्मीदवारों में अपने कोर वोट बैंक पिछड़ा-अतिपिछड़ा को प्राथमिकता दी है। आधे से अधिक इसी समाज के उम्मीदवार हैं। इसमें भी केवल 16 उम्मीदवार कुशवाहा, दो कुर्मी व एक धानुक हैं। राजपूत समुदाय के पांच, चंद्रवंशी से चार, पासवान व भूमिहार दो-दो तो एक-एक वैश्य व यादव को टिकट दिया गया है। सात सुरक्षित सीट पर पार्टी ने अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को उतारा है।
पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन सूची जारी करते हुए रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सभी अधिकृत प्रत्याशी को सिंबल दिया जा चुका है। सभी ने नामांकन भी दाखिल कर लिया है।

बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को बड़ा झटका…. आईआरसीटीसी मामले में आरोप तय
16 की दुल्हन, 18 का दूल्हा : बारात के इंतजार में थे तभी पहुंच गई पुलिस… जानिए फिर क्या हुआ
कोरोना अपडेट: भारत में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 38 हजार नए केस…. 478 लोगों की हुई मौत
महत्वपूर्ण निर्णय पुस्तिका का विमोचन:लोकतंत्र की मजबूती के लिए राज्यपाल ने कही यह बात…..
श्रुति फाउंडेशन की पहल से खिले बच्चों के चेहरे, स्कूल पहुंच किया चरण पादुका का वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CSK को वीरेंद्र सहवाग ने लताड़ा, कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली है CSK को वीरेंद्र सहवाग ने लताड़ा, कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली है
Next Article मौदहापारा में वन विभाग की दबिश केआर गुप्ता आरा मिल सील, राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?