ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CSK को वीरेंद्र सहवाग ने लताड़ा, कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

CSK को वीरेंद्र सहवाग ने लताड़ा, कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली है

By @dmin
Published: October 9, 2020
Share
CSK को वीरेंद्र सहवाग ने लताड़ा, कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली है
CSK को वीरेंद्र सहवाग ने लताड़ा, कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली है
SHARE

नई दिल्ली ( एजेंसी)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 7 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मानो जीत गिफ्ट कर दी थी। 167 रनों से स्कोर के जवाब में सीएसके ने 10 ओवर तक एक विकेट पर 90 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से लगातार दूसरी जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन इसके बाद केकेआर के स्पिनरों ने मिलकर मैच का पासा ही पलट दिया था। सीएसके की इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने टीम को जमकर लताड़ा है। वीरू ने कहा कि कुछ सीएसके बल्लेबाजों ने सीएसके को सरकारी नौकरी की तरह समझ लिया है कि कुछ करो या ना करो, सैलरी तो मिलेगी।
इस सीजन में सीएसके ने अभी तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने 2018 में खिताब अपने नाम किया था और इसके बाद 2019 में फाइनल तक पहुंचा था। केकेआर ने सीएसके के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन ही बना सकी। इस मैच में केदार जाधव को बैटिंग ऑर्डर में रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो से पहले भेजा गया था। जाधव 12 गेंद पर 7 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। कप्तान धोनी खुद 12 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए थे। इस मैच के बाद धोनी की कप्तानी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
सहवाग ने क्रिकबज पर कहा, ‘इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाना चाहिए था, लेकिन केदार जाधव और रविंद्र जडेजा ने जो डॉट गेंद खेलीं, वो अच्छा नहीं रहा। मेरे हिसाब से कुछ बल्लेबाजों ने सीएसके को सरकारी नौकरी की तरह समझ लिया है, आप कुछ करो या ना करो, आपको आपकी सैलरी मिलेगी ही। अपने शो ‘वीरू की बैठक’ में भी सहवाग ने जाधव को लताड़ा था और उन्हें बस सजावट का सामान कहा था। इसके अलावा सहवाग ने जाधव पर तंज करते हुए कहा कि केकेआर की ओर से असली मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड तो उन्हें ही मिलना चाहिए था।

Corona in India: स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 70 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 53370 नए मामले
एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, दो दर्जन से अधिक झुलसे
ऑनलाइन दोस्ती फिर बढ़ी नजदीकियां, महिला न भांप सकी इरादे; कर दी ऐसी गलती कि दांव पर लगी आबरू
नेपाल: भारत विरोध पर अकेले पड़े ओली, अपने ही विदेश मंत्री ने दी सीख, कहा- कोई खराब ना करे हमारा रिश्ता
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के संबंध में हुआ वेबीनार सम्पन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रामविलास पासवान को अंतिम विदाई, राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि रामविलास पासवान को अंतिम विदाई, राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Next Article 'कमल' से दोस्ती 'तीर' से बैर? बिहार चुनाव में BJP के खिलाफ LJP ने नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार ‘कमल’ से दोस्ती ‘तीर’ से बैर? बिहार चुनाव में BJP के खिलाफ LJP ने नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?