ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: धर्मांतरण और वजह दोनों आमने सामने
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक
October 10, 2026
चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन
October 10, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त
October 10, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: धर्मांतरण और वजह दोनों आमने सामने

By Om Prakash Verma Published July 30, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भारी बवाल चल रहा है. यहां नारायणपुर के एक युवक को दो ननों के साथ हिरासत में लिया गया है. उनपर नारायणपुर से तीन युवतियों को बहला-फुसलाकर भगाने की कोशिश का आरोप है. आरोप यह भी है कि नन इन युवितयों का धर्म परिवर्तन कराने वाली थीं. ननों के बचाव में देशभर से आवाजें उठने लगी हैं. केरल के सांसद विधायक एवं अन्य समर्थक भी दुर्ग पहुंच चुके हैं. उधर संसद में भी इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है. युवतियों के परिजनों के हवाले से खबर है कि युवतियां रोजगार के लिए इन ननों के साथ जा रही थीं. हालांकि उन्हें ठीक-ठीक नहीं पता कि यह रोजगार किस प्रकार का होने वाला है. उन्हें बताया गया था कि इन युवतियों को नर्सिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. सूचना है कि ओरछा से बाहर आने वाली ये पहली युवतियां नहीं हैं. इससे पहले भी उनके गांव की लड़कियां इसी तरह शहर जाती रही हैं. हालांकि इसका विस्तृत ब्यौरा अभी नहीं मिल पाया है. दरअसल, पिछले कुछ समय से बस्तर अंचल में मिशनरियों का कामकाज बेहद प्रभावित हुआ है. मिशनरियों को हतोत्साहित करने के लिए चर्च तोड़े गए, प्रार्थना सभाएं भंग की गईं. कुछ गांवों ने ईसाइयों को दफनाने के लिए जमीन तक देने से इंकार कर दिया. इसलिए मिशनरियों द्वारा पहले जो प्रशिक्षण युवाओं को स्थानीय तौर पर ही उपलब्ध करा दिया जाता था, वह अब सेफ नहीं रहा. पर समस्याएं अपनी जगह हैं. वनग्रामों में गरीबी अपने चरम पर है. सरकारी योजनाओं का लाभ यहां आज भी नहीं पहुंच पा रहा है. सरकारें आती रही हैं, जाती रही हैं. योजनाएं बनती रही हैं, कागजों पर क्रियान्वयन भी होता रहा है. पर इनके जीवन में कोई सकारात्मक परिवर्तन आना अभी शेष है. इसलिए यहां के युवा रोजगार और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए किसी का भी हाथ थाम सकते हैं. ईसाई मिशनरियां ऐसे परिवारों के लिए वरदान साबित होती रही हैं. जहां तक नर्सिंग प्रशिक्षण का सवाल है तो उसमें प्रवेश के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी होता है. इसके साथ ही नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी पड़ती है और अच्छे रैंक भी लाने होते हैं. पर रोगियों, विशेषकर वृद्धों की सेवा के लिए एक और क्षेत्र है जिसका अभी अधिक प्रचार प्रसार नहीं हुआ है. ऐसे लोगों को बेड साइड अटेंडेंट कहा जाता है. इन्हें भी प्रशिक्षण दिया जाता है पर इसमें श्रम अधिक होता है. रोगी को उठाना, बैठाना, चलाना, प्रातः क्रिया करवाना जैसे कार्यों के लिए इन्हें प्रशिक्षित किया जाता है. इन्हें अस्पतालों में तो रोजगार मिलता ही है, इनकी जरूरत घर पर रहे मरीजों को भी पड़ती है. भिलाई में होम नर्सिंग अभी शैशवावस्था में है पर इस सेवा की एजेंसियां इसके लिए प्रति नर्स प्रति माह 18 हजार रुपए चार्ज करती हैं. अगर ननों का उद्देश्य यही था तो नाराजगी की कोई वजह नहीं है.

You Might Also Like

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

Om Prakash Verma July 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीएसपी साहब को अंतरजातीय विवाह करना पड़ा महंगा, समाज ने परिवार को किया बहिष्कृत डीएसपी साहब को अंतरजातीय विवाह करना पड़ा महंगा, समाज ने परिवार को किया बहिष्कृत
Next Article सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पूंछ में दो आतंकी ढेर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पूंछ में दो आतंकी ढेर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?