ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पूंछ में दो आतंकी ढेर
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पूंछ में दो आतंकी ढेर

By Om Prakash Verma Published July 30, 2025
Share
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पूंछ में दो आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पूंछ में दो आतंकी ढेर
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में पुछ जिले में बॉर्डर पर सीमापार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सैक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश की। अलर्ट सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधियां देख गोलीबारी की। आतंकियों ने भी फायरिंग की। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई।

व्हाइटनाइट कॉप्र्स के अनुसार, ऑपरेशन शिवशक्ति के घुसपैठ को कोशिश को नाकाम किया गया है। भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलाबारी ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। तीन हथियार बरामद किए गए हैं। अभियान जारी है।

#WhiteKnightCorps#OPERATION SHIVSHAKTI

In a successful anti-infiltration operation, alert troops of the #IndianArmy eliminated two terrorists attempting to infiltrate across the Line of Control. Swift action and accurate firepower thwarted the nefarious designs. Three weapons…

— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) July 30, 2025

सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान समेत तीन आतंकी मार गिराए
इससे पहले, सोमवार को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बीच ऑपरेशन महादेव शुरू करते हुए सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। श्रीनगर के दाचीगाम के ऊपरी क्षेत्र में हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा के बताए गए।

पिछले वर्ष सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल था जिबरान
मारा गया एक आतंकी पहलगाम आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता सुलेमान उर्फ आसिफ है। दो अन्य की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। जिबरान पिछले वर्ष सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल था।

मुठभेड़ स्थल से एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल बरामद
मुठभेड़ स्थल से अमेरिका निर्मित एक एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल, एके सीरीज की दो राइफल समेत गोला-बारूद बरामद की गईं। दाचीगाम वन क्षेत्र श्रीनगर से 25 किमी दूर है।

ऑपरेशन से जुड़े एक सैन्य अफसर ने बताया, स्पेशल फोर्सेज 4 पैरा व 24 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) को पहलगाम हमले में आतंकियों की ओर से इस्तेमाल सैटेलाइट फोन के उपयोग का संकेत मिला था। इसके तत्काल बाद ऑपरेशन महादेव शुरू कर घेराबंदी की गई। दहशतगर्दों की मौजूदगी की पुष्टि होने पर अतिरिक्त बल बुलाकर घेरा और भी सख्त किया गया, ताकि वे भाग न सकें। खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें तीन आतंकी मारे गए।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Om Prakash Verma July 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: धर्मांतरण और वजह दोनों आमने सामने
Next Article shreekanchanpath 287 # 30 July 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?