ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल देने पहुंचे डिलवरी बॉय की हत्या, मोबाइल व कैश लूटकर शव को उसी के बैग में भरकर नहर में फेंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

मोबाइल देने पहुंचे डिलवरी बॉय की हत्या, मोबाइल व कैश लूटकर शव को उसी के बैग में भरकर नहर में फेंका

By Mohan Rao
Published: October 1, 2024
Share
मृतक डिलीवरी बॉय की हत्या
SHARE

लखनऊ। मोबाइल देने पहुंचे डिलवरी बॉय की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। डिलवरी बॉय जिनका मोबाइल देने पहुंचा उन लोगों ने मिलकर एक लाखा रुपए के दो मोबाइल व 35 हजार रुपए कैस लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसी के बैग में भरकर नहर में फेंक दिया। घटन उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले की है। 24 सितंबर से युवक लापता था और पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों हिमांशु कनौजिया और आकाश को गिरफ्तार किया है वहीं एक आरोपी गजानन फरार है। इधार एसडीआरएफ की टीम नहर से शव बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार अमेठी के जामो निवासी भरत कुमार प्रजापति (32) अपनी पत्नी अखिलेश कुमारी के साथ चिनहट इलाके में सतरिख रोड के सविता विहार में रहता था। वह इंस्टा कार्ड प्रा.लि कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था। 24 सितंबर की दोपहर 49 ग्राहकों का सामान पहुंचाने के लिए भरत दफ्तर से निकला। उसके देर रात तक न लौटने पर हब इंचार्ज आदर्श कोष्टा ने परिजन को जानकारी देने के साथ चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि हिमांशु कनौजिया ने अपने फोन से दोनों मोबाइल ऑर्डर किए थे।

24 सितंबर की दोपहर जब भरत ने कॉल किया तो उसने गजानन से कांफ्रेंसिंग पर बात कराई। गजानन ने कहा, वह मोबाइल रिसीव कर लेगा। जब दोपहर को भरत मोबाइल लेकर पहुंचा तो गजानन ने आकाश के साथ मिलकर उसे घर के अंदर घसीट लिया। फिर हत्या कर मोबाइल और पैसे लूट लिए। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने भरत की लाश के टुकड़े किए और फिर उसके बाद उसे नहर में फेंका।

जांच के दौरान पुलिस ने जब भरत के मोबाइल नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल निकाली। आखिरी लोकेशन उसके घर के पास की मिली। भरत के नंबर से आखिरी कॉल हिमांशु और फिर गजानन के नंबर पर की गई थी, इसलिए पुलिस ने इनकी भी डिटेल निकाली। इससे खुलासा हुआ कि उस शाम दोनों की लोकेशन माती में नहर के पास थी। सीसीटीवी फुटेज से भी साफ हो गया कि भरत गजानन के घर के अंदर तो गया, लेकिन बाहर नहीं आया। आरोपी कार में उनका बैग रखकर जाते दिखे, जिससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया। आरोपियों को उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हो गया। सोमवार को शव की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से शव की तलाश शुरू की है।

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, कनकबीरा में उतरा सीएम साय का उड़नखटोला
NEET UG Result 2022, हरियाणा की तनिष्का ने पूरे देश में किया टॉप, सक्सेस का ये दिया ये मंत्र, पढि़ए टॉपर की कहानी
टीवी चैनलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी….. गेमिंग विज्ञापनों के जरिए नहीं फैला सकेंगे भ्रम
Big News:_ सुप्रसिद्ध लोक गायिका लता खापर्डे का निधन, सीएम बघेल ने जताया दुख
बीएसएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नेत्र जांच शिविर, नि:शुल्क चश्में में भी दिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसपी में कर्मचारियों व भारी वाहनों के प्रवेश के लिए बनेगी अलग व्यवस्था, पार्किंग की समस्या होगी दूर
Next Article Bhilai Breaking : खुर्सीपार में चला कटर और तलवार, चार घायल… एक की हालत गंभीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?