ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: केन्द्रीय कारागार में पोर्न की शूटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: केन्द्रीय कारागार में पोर्न की शूटिंग

By Om Prakash Verma
Published: June 25, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
अंबिकापुर सेन्ट्रल जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि यहां महिलाओं को सम्मान और पर्याप्त भोजन के लिए महिला जेलर और मुख्य प्रहरी को पैसे देने पड़ते हैं। कोई नई बात नहीं है। जेल में सुविधाओं के लिए पैसों का लेन-देन छोटी जेलों से लेकर तिहाड़ तक बराबर होता है। कैदियों के लिए घर वाले भी खाने-पीने की चीजें लेकर आते हैं पर कैदी उसे खा भी पाएगा या नहीं, यह जेल प्रशासन पर निर्भर करता है। कैदियों को कैदियों से पिटवा देना, उन्हें भूखा रखना, उन्हें सोने नहीं देना जैसी घटनाएं आम होती हैं। पर अंबिकापुर सेन्ट्रल जेल प्रशासन पर जो आरोप लगे हैं वो दिलचस्प हैं। बंदी के परिजनों के हवाले से एक अधिवक्ता ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, गृह विभाग के सचिव, जेल विभाग के महानिदेशक, सरगुजा कलेक्टर और केंद्रीय जेल के अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि समय पर पैसा नहीं देने वाले कैदियों को महिला बंदी नंबरदार निर्वस्त्र कर देती हैं। इसके बाद उनके साथ गंदी हरकत की जाती है। महिला जेलर अपने मोबाइल पर उनका वीडियो बनाती है। इस वीडियो को विरोधी पक्ष को भेजने की धमकी दी जाती है। उन्हें भूखा रखा जाता है। वैसे भी अंतरराष्ट्रीय शोध बताते हैं कि कैदियों के साथ रहते-रहते जेल कर्मियों और अधिकारियों की मानसिकता विकृत हो जाती है। जेल में वैसे भी या तो सजा काट रहे अपराधी होते हैं या फिर विचाराधीन बंदी। इन्हीं में से कुछ लोगों को चुनकर नंबरदार बनाया जाता है। जेल में कैदियों की रैगिंग, मारपीट, यहां तक कि हत्या कर देने के भी सैकड़ों उदाहरण मिल जाएंगे। यह सब जेल प्रशासन के इशारे पर या फिर उसकी मर्जी से होता है। पर इस बार जो मामला सामने आया, वह थोड़ी भिन्न प्रकृति का है। जेल में यौन शोषण कैदी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने के लिए किया जा सकता है। यह यौन विकृति को तृप्त करने के लिए भी हो सकता है। पर तीसरी बड़ी संभावना पोर्न इंडस्ट्री से कमाई की बनती है। ऐसे वीडियोज की देश-विदेश में अच्छी खासी मांग है। वजह चाहे जो भी हो, शिकायत मिलते ही जेल प्रशासन को जांच शुरू कर देनी थी। जेल के अंदर क्या होता है, इसमें बहुत कम लोगों की रुचि होती है। पर खबर मसालेदार हो तो हर कोई हकीकत जानना चाहता है। ऐसे में जेल प्रशासन का यह कहना कि किसी को शिकायत है तो वह सामने आए, किसी को भी हजम नहीं होगा। वैसे प्रशासन ने यह भी कहा कि जेल में मोबाइल फोन सभी के लिए प्रतिबंधित है। भई! यह तो कोई जवाब नहीं हुआ। अगर स्त्री को मां, बहन, बेटी, आदि मानते हो तो शिकायत पर तत्काल जांच शुरू कर देनी चाहिए। कैदी बयान देंगे नहीं। देंगे भी तो उनकी सुनेगा कौन? मोबाइल भी गायब हो जाएगा। फिर इस अडिय़लपन का क्या मतलब?

24 घंटों का फिर टूटा रिकार्ड: पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले 11 हजार के करीब, एक दिन सर्वाधिक 396 लोगों की मौत
कोरबा में सबसे ज्यादा तो सरगुजा में सबसे कम हुई बारिश
ब्राह्मणों पर अपत्तिजनक टिप्पणी: जेल गए सीएम के पिता नंदकुमार बघेल… कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
धार्मिक पर्यटन की बेहतर सुविधाओं पर ओयो और होटल प्रबंधकों की चर्चा, शीर्ष का सम्मान
Gustakhi Maaf: चुनावी मौसम में गोबर पर लट्ठम-लट्ठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Big News : कोरबा में फूल तोड़ने गए बाइक सवार पर गिरी 11 केवी लाइन, मौके पर मौत
Next Article भिलाई स्पोर्ट्स अकाडमी सेक्टर-2 ने मनाया ओलंपिक डे, खिलाडिय़ों का किया गया सम्मान भिलाई स्पोर्ट्स अकाडमी सेक्टर-2 ने मनाया ओलंपिक डे, खिलाडिय़ों का किया गया सम्मान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?