भिलाई। भिलाई स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर 2 ग्राउंड पर ओलंपिक डे विधायक देवेंद्र यादव के प्रेरणा के अनुसार धूमधाम से मनाया गया। विधायक यादव छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव बनने के बाद भिलाई के खिलाडिय़ों में एक अलग से उत्साह देखने को मिला। हर साल 23 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। आज सेक्टर 2 में भी खिलाडिय़ों को वाली बाल, किट, टी-शर्ट देकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, पार्षद सुरेश वर्मा, महामंत्री भिलाई पप्पू खान, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व खिलाड़ी सौरव मिश्रा, समाजसेवी बाबा खान, श्रीनूआदि, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी निजाम भाई ने अपनी ओर से खिलाडिय़ों को सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर अपने विचार भी सभी ने रखें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी सिमरन सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश दलाल, राहुल रेड्डी, नेहा कौर मिताली ठाकुर नीलिमा देशमुख प्रिया कौर संजना महतो सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया इस कार्यक्रम का संचालन ख्वाजा अहमद प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ कांग्रेस स्पोट्र्स सेल ने किया।




