ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कान्हा से भटके हाथी की सूंड बिजली के तारों में फंसी थी, आठ घंटे तड़पने के बाद तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कान्हा से भटके हाथी की सूंड बिजली के तारों में फंसी थी, आठ घंटे तड़पने के बाद तोड़ा दम

By @dmin
Published: November 28, 2020
Share
कान्हा से भटके हाथी की सूंड बिजली के तारों में फंसी थी, आठ घंटे तड़पने के बाद तोड़ा दम
कान्हा से भटके हाथी की सूंड बिजली के तारों में फंसी थी, आठ घंटे तड़पने के बाद तोड़ा दम
SHARE

जबलपुर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक हाथी की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। यह हाथी कान्हा नेशनल पार्क से भटक कर जिले के बरगी इलाके में पहुंच गया था। उसकी सूंड बिजली के तारों में फंसी हुई थी। आशंका जताई गई कि उसकी मौत करंट लगने या कीमती हाथी दांत पाने के लिए शिकार के चलते हुई है। दो हाथी भटके थे, दूसरा लापता।

दरअसल 22 साल के दो हाथी नेशनल पार्क से तीन दिन पहले भटक गए थे। इसके बाद ये बरगी-बरेला के बीच डेरा जमाने लगे थे, लेकिन शुक्रवार को इन दोनों हाथियों में से एक हाथी का शव बरगी के मोहास गांव से लगे जंगल में मिला। हालांकि दूसरा हाथी अभी भी लापता है और वन विभाग की ओर से इसकी तलाश की जा रही है।
करंट से मौत की पुष्टि मृतक हाथी का पोस्टमार्टम करने वाले जबलपुर फॉरेंसिक विभाग के सेवानिवृत्त डॉ. एबी श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी की मौत करंट से हुई है। दांत जमीन में गड़े थे जिस जगह हाथी का शव मिला, वहां जमीन पर हाथी के दांत गड़े हुए थे और सूंड खेत में बिछाए गए बिजली के तारों में फंसी हुई थी। वन विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि विभाग का दस्ता बीते तीन दिन से इन्हीं हाथियों की निगरानी कर रहा था। दांत के लिए शिकार की आशंका जताई जा रही है कि कीमती दांत के लिए हाथी का शिकार किया गया है।
बता दें कि ये हाथी मंडला से लौटते समय दल से बिछड़ गए थे और चार दिन पहले जबलपुर की बरेला रेंज में पहुंचे थे। इस मामले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का कहना है कि जंगली हाथी का बरगी तक पहुंचना और मृत पाया जाना आश्चर्चजनक है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। सिवनी-बांधवगढ़ नेशनल पार्क में इन दिनों 40 हाथियों का मूवमेंट है। इससे पहले 29 अगस्त को भी 11 केवी की हाईटेंशन लाइन से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई थी।

डिजाइनर कपड़ों पर काम करें देवांगन समाज, बाजार उपलब्ध कराएगी सरकार
बीजापुर-कांकेर में 30 नक्सलियों का एनकाउंटर, सीएम साय बोले- नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध… भयमुक्त होगा बस्तर
Breaking News : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर को लेकर बीजापुर पहुंची पुलिस, पत्नी भी गिरफ्तार
टाइगर 3 में नजर आ सकती हैं ये अभिनेत्री…
सोशल मीडिया पर फर्जी डॉक्टरों की भरमार, डॉ. संतोष राय ने कहा- लक्षण दिखे तो तत्काल कराएं जांच ले डॉक्टर की सलाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Law of love jihad and proselytisation in force from today यूपी में लव जिहाद और धर्मांतरण रोकने का कानून आज से लागू
Next Article District Congress Backward Classes and all block जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग व सभी ब्लाक अध्यक्षों की बैठक… पार्टी की मजबूती व संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?