ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: 265 लाशें और भविष्यवाणी एक भी नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: 265 लाशें और भविष्यवाणी एक भी नहीं

By Om Prakash Verma
Published: June 13, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार दोपहर टेक ऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हो गया. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई. 265 शवों में 241 विमान सवारों के अलावा 4 एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी भी शामिल हैं. बाकी शवों की पहचान की जा रही है. अलग-अलग क्षेत्रों और देशों के इन 265 शवों में से क्या किसी ने भी किसी ज्योतिषी या फिर किसी भविष्यवक्ता से सम्पर्क नहीं किया था. क्या इनमें से किसी को भी नहीं पता था कि दुनिया में न्यूमेरोलॉजी नाम की भी कोई चीज है? क्या इनमें से किसी ने भी सुबह के कैलेण्डर या पंचांग में दिशा शूल की जानकारी नहीं ली थी? आखिर इतने सारे लोगों की किस्मत एकदम एक जैसी कैसे हो सकती है? क्या इन सबकी राशियां एक थीं? क्या इन सबकी जन्मतिथि भी एक थी? इन सवालों के पीछे छिपा है वह भयानक सच जिससे हर कोई आंख चुराना चाहता है. दरअसल, हम सभी एक यूटोपिया में जी रहे हैं. दुनिया के सबसे आरामदायक समझे जाने वाले इस विमान के बारे में अब ऐसी बहुत सारी जानकारियां निकलकर आ रही हैं जो इस विमान के निर्माता बोइंग के साथ-साथ उन तमाम लोगों को कटघरे में खड़ा करती हैं जिन्होंने इन विमानों को उडऩे और उड़ाने की इजाजत दी. बड़ी-बड़ी कंपनियां किस तरह लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने में सफल हो जाती हैं, यह हादसा उसकी तरफ उंगली भी उठाता है. यह हमारी उस कमजोरी को भी उजागर करता है जो हमें ब्रांड फ्रीक (ब्रांड का दीवाना) बनाती है. बड़ी कंपनी, बड़ा नाम और बड़े लोगों के साथ उठने-बैठने का यह शौक शायद हममें से सभी को है. उनके सौ गुनाह इस एक सच्चाई के आगे बौने साबित हो जाते हैं कि वो बड़े लोग हैं और उनके पास सालों का तजुर्बा है. जांच भी बैठेगी और जांच दल के पादरी, मौलवी और पंडित जो कहेंगे, सब नतमस्तक होकर उसे मान भी लेंगे. आखिर वो सब सर्टिफाइड लोग हैं. इससे पहले 2024 में बोइंग का विमान दक्षिण कोरिया में क्रैश हुआ था जिसमें 180 लोगों की मौत हो गई थी. उससे भी पहले 2018 और 2019 में हुए हादसों में क्रमश: 189 और 157 लोगों की जान चली गई थी. बोइंग अपने विमानों के निर्माण में शॉर्टकट अपनाता है, यह आरोप खुद उसके इंजीनियर ने लगाया था. जनवरी 2024 में भी अलास्का एयरलाइंस के बोइंग विमान में उड़ान के दौरान छेद हो गया था. इस मामले में बोइंग ने अमेरिकी सरकार के साथ आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट कर लिया. वर्तमान हादसे के बाद बोइंग ने पेरिस एयर शो में अपनी भागीदारी रद्द कर दी है हालांकि ड्रीमलाइनर की उड़ानों पर फिलहाल रोक नहीं लगाई जा रही है. फिलहाल वक्त है कैंडल मार्च का, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने का.

शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली एक और सफलता, आतंकी जाकिर गिरफ्तार
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री व साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार: फिल्मों में काम का बहाना, होती थी अश्लील वीडियो की शूटिंग, विदेश तक जुड़े तार
Breaking News : छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, सीएम साय ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन तिहार की धूम… मुख्यमंत्री ने गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : छावनी में लोक कलाकार महिला पर गर्म तेल फेंककर भागा बदमाश, शादी के लिए कर रहा था परेशान
Next Article छत्तीसगढ़ में लगी मछली पकड़ने पर पाबंदी, 15 अगस्त तक क्लोज सीजन घोषित… सरकार ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?