ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओमिक्रॉन: लगाई गईं नई पाबंदियां, कल से सभी स्कूल और कॉलेज बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ओमिक्रॉन: लगाई गईं नई पाबंदियां, कल से सभी स्कूल और कॉलेज बंद

By @dmin
Published: January 2, 2022
Share
ओमिक्रॉन: लगाई गईं नई पाबंदियां, कल से सभी स्कूल और कॉलेज बंद
ओमिक्रॉन: लगाई गईं नई पाबंदियां, कल से सभी स्कूल और कॉलेज बंद
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। ओमिक्रॉन की स्थिति को देखते हुए, पश्चिम बंगाल ने 3 जनवरी (सोमवार) से कोरोनो वायरस बीमारी (कोविड-19) से संबंधित कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके तहत राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज एक बार फिर बंद होंगे। इसके अलावा, शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, रेस्तरां और बार पर भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, रेस्तरां और बार अब अपनी कुल क्षमता के केवल 50 प्रतिशत के साथ ही काम करेंगे।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ओर से प्रतिबंधात्मक उपायों की घोषणा रविवार को राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने की। उन्होंने आदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में सोमवार, 3 जनवरी, 2022 से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्विमिंग पूल, चिडिय़ाघर और मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे।

पश्चिम बंगाल में लगाए गए नए कोविड-19 प्रतिबंध

  • सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करेंगे; सभी प्रशासनिक बैठकें अब से वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
  • पश्चिम बंगाल में शाम सात बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ लोकल ट्रेनें चलेंगी। शाम सात बजे के बाद किसी भी लोकल ट्रेन को नहीं चलने दिया जाएगा। हालांकि, लंबी दूरी की सभी ट्रेनें यथावत चलती रहेंगी।
  • पश्चिम बंगाल के सभी पर्यटन स्थल कल यानी सोमवार से बंद रहेंगे।
  • दिल्ली और मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ानें सप्ताह के केवल दो दिन – सोमवार और शुक्रवार को ही अनुमति दी जाएंगी।
  • राज्य में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समारोहों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अधिकतम 50 लोगों को ही अनुमति दें।
  • शॉपिंग मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स लोगों के प्रतिबंधित प्रवेश यानी एक समय में क्षमता से 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को आने की इजाजत नहीं देंगे और रात 10 बजे तक खुले रह सकते हैं।
  • रेस्तरां और बार एक बार में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ और रात 10 बजे तक संचालित हो सकते हैं। सिनेमा हॉल और सिनेमाघरों के लिए भी समान प्रतिबंध और समय लागू होगा।
  • एक बार में अधिकतम 200 लोगों या हॉल की 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता, जो भी कम हो, के साथ मीटिंग और कॉन्फ्रेंस की अनुमति होगी।
  • विवाह संबंधी समारोहों में 50 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 20 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • कोलकाता मेट्रो सेवाएं सामान्य परिचालन समय के अनुसार 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ संचालित होंगी।
  • रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों और वाहनों और किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोहों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी।
युवा महोत्सव में युवा कलाकारों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, लेजर शो में दिखी भारत के प्रगति की झलक
कोरोना से अमेरिका में 1480 लोगों की मौत, यह एक में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा
निरीक्षण के पहले दिन मॉर्निंग विजिट में स्लम क्षेत्र एवं निचली बस्तियों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वे… शौचालय से नदारद केयर टेकर को नोटिस जारी करने दिये निर्देश
उपचुनाव: सीएम तीरथ के लिए पांच विधायक सीट छोडऩे के लिए तैयार, जल्द होगा निर्णय
Durg Crime : छट्ठी कार्यक्रम में गया था परिवार और इधर चोरों ने सूने मकान से पार कर दिए लाखों के गहने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कार्टून फ़ेस्टिवल : बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया स्थान कार्टून फ़ेस्टिवल : बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया स्थान
Next Article खनन हादसा: चार के मिले शव, बचाव कार्य जारी, माइनिंग कंपनी ने की मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा खनन हादसा: चार के मिले शव, बचाव कार्य जारी, माइनिंग कंपनी ने की मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?