ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सनातन परम्पराएं और ‘दूध-भात’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सनातन परम्पराएं और ‘दूध-भात’

By Om Prakash Verma
Published: May 13, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत श्रुत ज्ञान को प्रधानता देता है। हमारी परम्पराएं, आस्थाएं, निष्ठा और विश्वास पीढ़ी दर पीढ़ी इसी तरह हस्तांतरित होती रही हैं। सनातन सम्पूर्ण कालखण्ड को युगों में भी बांटता है। प्रत्येक युग की अपनी-अपनी विशिष्टताएं हैं। स्पष्ट है कि जिस तरह समय किसी के लिए नहीं ठहरता, उसी तरह परम्पराएं भी काल के साथ बदलती रहती हैं। लोग अपने-अपने परिवार की मान्यताओं और संस्कारों के साथ जीते आए हैं। भारत पर एक के बाद एक अनेक विदेशी आक्रांताओं ने हमला किया, इस भूमि पर राज भी किया पर सनातन परम्पराएं अपना अस्तित्व कायम रखने में सफल हुईं। भारतीय परिवार की चार पीढिय़ां एक साथ रहती आई हैं। यही वजह है कि संस्कार भी दीर्घजीवी हुए हैं। अंग्रेजी शिक्षा पद्धति और आधुनिक जीवन शैली ने इन संस्कारों को नुकसान तो पहुंचाया पर उन्हें पूरी तरह नष्ट नहीं कर पाई। पहले कूटरचित किताबों और कथित पंडितों पर भरोसा करना शुरू किया और फिर एकल परिवारों में सिमटते चले गए। उचित अनुचित का ज्ञान देने वाला कोई भी नहीं रहा। इसीलिए अब परम्परा और संस्कारों की यादें धुंधली हो रही हैं। इस धुंधलेपन का फायदा वो लोग उठा रहे हैं जो हमेशा धर्म के नाम पर लोगों को ठगते आए हैं। वो हमारा दृष्टिकोण बदलने पर आमादा हैं। सनातन को किसी का भय नहीं है। सनातन को नहीं लगता कि अलग जीवन पद्धति धर्म को नष्ट कर सकती है। सनातन इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं को भी साथ लेकर चलता है। उसके धर्म में इन सभी के लिए विशिष्ट स्थान है। यह अकेला धर्म है जो गौमाता और श्वान से लेकर चींटियों तक के भोजन को पुण्य से जोड़ता है। ‘दूध-भातÓ भी इसी परम्परा का हिस्सा है। संयुक्त परिवारों में सभी उम्र के बच्चे होते थे। कभी-कभी तो चाचा-भतीजा और मामा-भांजा के बीच भी उम्र का कोई अंतर नहीं होता था। ये सभी साथ-साथ खेलते थे। इनमें दो-ढाई साल के अबोध बालक से लेकर 15-16 साल तक के बच्चे शामिल होते थे। छोटे-बच्चों का ‘दूध-भात’ होता था। उनके लिए नियम शिथिल कर दिये जाते थे। आज भी जब छोटा बच्चा बैटिंग करने आता है तो उसे बॉल ढुलकाकर दी जाती है। आजादी के बाद यही परम्परा राजनीति में घुस आई। वर्ण व्यवस्था में सबसे नीचे आने वाले लोगों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को ‘दूध-भात’ दिया जाने लगा। दरअसल, इन सबको जोड़ दिया जाए तो उच्च सवर्णों की संख्या हाशिए पर होती है। धीरे-धीरे यही भारतीय लोकतंत्र का मूलमंत्र हो गया। अल्पसंख्यकों से शुरू होकर यह धार्मिक-सामाजिक आधार पर पिछड़़े लोगों तक जाने लगा। अब तो आरक्षण 50 फीसदी से काफी ऊपर तक जा चुका है। इसके साथ ही तरह-तरह के नियम कानून बनाकर महिला और पुरुष आबादी को भी बांट दिया गया। अब इसपर भी बहस होती है कि कहां कितने महिला मतदाता हैं। दस-पांच साल में शायद कोई पार्टी केवल पुरुषों को ही रिझाने में जुट जाए। फिर पुरुष भी वोटबैंक होगा।

ग्रीन वे इंडिया ने बनाई मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन: सीएम बघेल ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय सेवाओं के काडर नियमों को यथावत रखने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
वैज्ञानिकों ने बनाया पारदर्शी मास्क…. आसानी से धुलने के साथ ही कई खासियतें… केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहनकर की तारीफ
Breaking News : छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर : सुकमा के जंगल में सुबह से जारी है मुठभेड़, दो जवान भी घायल
राजधानी में अब मल्टिफ्लेक्स व सिनेमा हॉल को भी शुरू करने की मिली अनुमति… कलेक्टर ने जारी किया आदेश… जाने क्या हैं नियम व शर्तें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ आंधी और बारिश के आसार, सभी संभागों में बरसेंगे बादल छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ आंधी और बारिश के आसार, सभी संभागों में बरसेंगे बादल
Next Article CG Crime : हथियार बंद मवेशी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देख भाग रहे थे बदमाश… पिस्टल सहित धारदार हथियार बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?