ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : हथियार बंद मवेशी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देख भाग रहे थे बदमाश… पिस्टल सहित धारदार हथियार बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : हथियार बंद मवेशी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देख भाग रहे थे बदमाश… पिस्टल सहित धारदार हथियार बरामद

By Mohan Rao
Published: May 13, 2024
Share
हथियार बंध तस्कर गिरफ्तार
SHARE

एसीसीयू (सायबर सेल), थाना हिर्री व चकरभाठा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बिलासपुर। मवेशी व गांजा तस्करी के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर के एसीसीयू (सायबर सेल), थाना हिर्री व चकरभाठा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 10 हथियार बंद तस्करोंको गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो तस्कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर 10 तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 1 देशी आटोमेटिक पिस्टल, 2 देशी कट्टा एवं एक दर्जन से ज्यादा जिंदा कारतूस सहित कई धारदार हथियारों के साथ 21 किलो गांजा, 2 कार व 2 ट्रक जब्त किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना हिर्री में मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर रतनपुर बाई पास हाईवे के ग्राम बेलमुंडी के पास बने यार्डनुमा जगह पर 8 से 10 शातिर एवं खतरनाक अपराधी देशी बंदूक और धारदार हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुये एसपी रजनेश सिंह से निर्देश प्राप्त कर नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा व एसीसीयू (सायबर सेल) थाना चकरभाठा एवं थाना हिर्री की संयुक्त 4 टीमों ने रेड की। पुलिस की  घेराबंदी देख यार्ड के पास मौजूद बदमाशों ने अपने हाथ में रखे लोडेड पिस्टल, देशी कट्टा और धारदार हथियारों को दिखाकर पुलिस को ललकारते हुये गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद भी पुलिस ने 10 तस्करों को घेराबंदी कर दबोचा गया।

बड़े पैमाने पर करते थे मवेशी तस्करी
बदमाशों की तलाशी लेने पर एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड देशी कट्टा, 13 जिंदा राउड, 1 खाली खोखा, 2 मैग्जीन एवं धारदार हथियार जब्त किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर क्रेटा कार से 21 किलो मादक पदार्थ गांजा की जब्त की गई। आरोपियों से पूछताछ पर बड़े पैमाने पर मवेशी तस्करी किया जाना स्वीकार किया गया। मवेशी तस्करी में उपयोग होने वाले 2 ट्रकों को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्व पूर्व में छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रांतों में मवेशी तस्करी, डकैती, हत्या गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य संगीन मामले दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

दूसरे राज्यों से आकर कर रहे वारदात
बिलासपुर पुलिस के द्वारा मुख्य रूप से ऐसे अपराधियों को टारगेट किया जा रहा है, जो संगठित अपराध को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत पैदा करते है और अपनी गैंग के माध्यम से चाकू बाजी, अवैध वसूली, जमीनों पर अवैध कब्जा करते है। कई अपराधी जो जैसे  डकैती, मर्डर, गैंगस्टर एक्ट जैसे अपराधों में शामिल हैं अन्य राज्यों से स्थानीय अपराधियों को शामिल कर नशे का अवैध व्यापार, मवेशी तस्करी का एक बड़ा गैंग बनाकर काम करतें है। जिनके पकड़े जाने पर इनके मूल स्त्रोत एवं संगठित अपराध में शामिल अन्य सरगनाओं  एवं साथियों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा पुख्ता साबूत इकठ्ठा कर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। इन संगठित अपराधियों को जिन स्थानीय लोगों का सहयोग है या जो इनको संरक्षण दे रहे हैं उनका शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी
माहिला रोड़ बिलासपुर निवासी इमरान कुरैशी, सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी जब्बार गौरी, मेडपार बाजार थाना हिर्री जिला बिलासपुर निवासी विनोद कुमार घृतलहरे, भंडारा महाराष्ट्र निवासी तरसेम लाल भगत, कानपुर यूपी निवासी अजमेरी, जिला सहारनपुर यूपी निवासी मोहम्मद फरमान, वाजिद कुरैशी, साकिब कुरैशी, नवील खान व दानिश कुरैशी शामिल हैं। सभी बिलासपुर में आस्थाई तौर पर रह रहे थे। इस बड़ी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, सीएसपी चकरभाठा, निमितेष सिंह, परि. उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह, थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केंवट, थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक दमोदर मिश्रा, प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक नरेश चौहान एवं एसीसीयू थाना हिर्री, चकरभाठा , बिल्हा के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस कार्रवाई में शामिल सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की और अवार्ड के लिए भी नामित किया।

एक्सपर्ट ने बताया भारत में कब आएगी कोरोना की तीसरी लहर, एक साल तक रह सकती है महामारी की टेंशन
जिला भाजपा में खुलने लगी राजनीतिक उठा-पटक की कलई, ऐसे तो जीत ही लेंगे दुर्ग
एक और श्रद्धा जैसा हत्याकांड : पिता की हत्या कर फ्रिज में रखा शव, रोज सुबह निकलकर फेंकते थे टुकड़े
बोम्मई ने ली कर्नाटक के सीएम की शपथ, बोले- येदियुरप्पा के अनुभव से मिलेगी सीख
कोरोना के दैनिक मामलों में हुई मामूली बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 14849 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: सनातन परम्पराएं और ‘दूध-भात’
Next Article बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी शादी करना चाहता था प्रेमी, प्रेमिका के इनकार करने पर आहत शख्स ने मौत को लगाया गले

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?