ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने की फसल अवशेष खेत में नहीं जलाने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

कलेक्टर ने की फसल अवशेष खेत में नहीं जलाने की अपील

By @dmin
Published: December 6, 2019
Share
SHARE

गौठान के लिए पैरा दान करने का आव्हान
बेमेतरा।
कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने किसानों से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर खेतों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाना नहीं जाना चाहिए। उन्होंने किसानों से गौठान हेतु पैरा दान करने का आव्हान किया है। कलेक्टर ने अपने अपील में कहा है कि वर्तमान में खरीफ फसलों की कटाई एवं रबी फसलों की बुआई का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। खेतों को जल्दी तैयार करने के लिये किसानों द्वारा फसलों के अवशेषों को जला दिया जाता हैए जिससे भारी मात्रा में नुकसानदायक गैस का उत्सर्जन होता है। यह गैस पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ ही मानव स्वास्थ्य जैसे.श्वास एवं फेफड़ों की बीमारी के कारण बनते हैं। मिट्टी की भौतिक एवं रासायनिक संरचना को खराब करने के लिये भी यह जिम्मेदार होती है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक टन पराली जलाने से 5.50 किलोग्राम नाइट्रोजनत्र 2.3 किग्रा फास्फोरस, 25 किलोग्राम पोटाश तथा 1.2 किलोग्राम सल्फर जलकर नष्ट हो जाता हैै। साथ ही खेतों में आग लगाने से भूमि का तापमान भी तेजी से बढ़ता हैए जिससे खेती में सहायता करने वाले सूक्ष्म जीव जंतु एवं लाभदायक कीट जल कर नष्ट हो जाते हैं। इससे न केवल जैव विविधता पर प्रभाव पड़ता है साथ ही मिट्टी की उर्वरता में भी कमी आती है।
माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एनजीटी द्वारा खेतों में फसल अवशेषों को जलाने पर पर्यावरण को होने वाले नुकसान को संज्ञान के लेते हुए आदेश पारित किया है कि यदि कोई किसान अपने खेतों में फसल अवशेष जलाते हुए पाये जाते हैंए तो 2 एकड़ रकबा वाले कृषकों से 2500 रूपए, 2 से 5 एकड़ वाले किसानों से 5000 रूपए एवं 5 एकड़ से अधिक रकबा वाले किसानों 15 हजार रूपए दण्ड वसूलने का प्रावधान किया गया है। फसल अवशेष जलाना एक सामाजिक अपराध हैए जिसके अंतर्गत खेतों में फसल अवशेष को जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
फसल अवशेष प्रबंधन के उपाय
गांवों में निर्मित आदर्श गौठानों में पैरा दान कर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था हो सकती है। धान के पुआल का यूरिया से उपचार करके पशु चारे के रूप में उपयोग किया जा सकता है। वेस्ट डिकम्पोजर के 200 लीटर प्रति एकड़ घोल को फसल कटाई उपरांत खेतों में पड़े अवशेषों के ऊपर छिड़काव कर अपघटित करना चाहिए, इससे खेतों में ही पोषक तत्व प्रबंधन किया जा सकता है। फसल कटाई उपरांत खेत में फसल अवशेष पड़े रहने के बाद भी बिना जलाये बीजों की बोनी के लिए जीरो सीडड्रिल इत्यादि से बोनी करने पर अवशेष खेत में नमी संरक्षण के साथ खरपतवार नियंत्रण एवं बीज के सही अंकुरण के लिये मल्चिंग के रूप में कार्य करेगा।

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार में कर रहे थे पौने 2 करोड़ रुपए के चांदी की तस्करी…. ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में
Breaking News : सेक्टर-9 हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही,  गले की जांच के दौरान टूटा कांच का इंस्टूमेंट… आफत में पड़ी मरीज की जान
एनसीसी कैंप में कैडेट्स को मिली वेपन ट्रेनिंग, एडीजी एनसीसी मेजर जनरल ने किया निरीक्षण
हसदेव एक्सप्रेस में लगेंगे एलएचबी कोच, 23 मार्च से मिलेगी सुविधा… यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर का मजा
दुर्ग में चिंता बढ़ा रहा कोरोना, एक्टिव केस बढ़कर 112 हुए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गाजे-बाजे के साथ संयुक्त रूप से निकली भाजपा के 60 वार्डो के प्रत्याशियों के नामांकन रैली
Next Article शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परसोदा में अंडा के स्थान पर चिकि वितरित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?