ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: यज्ञ और हवन से होगा पर्यावरण सुधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: यज्ञ और हवन से होगा पर्यावरण सुधार

By Om Prakash Verma
Published: May 4, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
बाढ़, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, मौसम चक्र परिवर्तन, यहां तक कि कोरोना का मुकाबला करने अब घर-घर यज्ञ और हवन होगा. इन मुसीबतों का इतना सरल हल उपलब्ध है, काश यह वैज्ञानिकों को भी पता होता. थाली पीटने, ताली बजाने और हवन करने से मनोबल बढ़ता है यह तो पता था. पर इससे समस्या का समाधान भी हो सकता है, ये नहीं पता था. हवन-पूजन का प्राचीन इतिहास बताता है कि यज्ञ-हवन या तो राजा-महाराजा करते थे या फिर ऋषि मुनि. घर-घर लोहे के कुंड में आम की लकड़ी जलाकर उसमें समिधा डालना एक नई संस्कृति है. यह अति उत्साह का परिणाम है. बहरहाल, लोगों की आस्था पर टिप्पणी करने का हमें कोई अधिकार नहीं. हमारी चिंता का विषय तो धर्म के नाम पर अराजकता और पाखण्ड है. कर्नाटक चुनाव में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया PFI और बजरंग दल को बैन करने का मुद्दा कांग्रेस के घोषणा पत्र में है. PFI एक इस्लामिक संस्था है. छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल के लोगों ने गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की. सरकार ने उन्हें ठीक कर दिया. जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी इस दल को बैन किया जा सकता है. भाजपा तो ऐसे ही किसी मौके के इंतजार में रहती है. भाजपा ने बजरंग दल पर बैन को सनातन पर हमला और कांग्रेस को हिन्दू विरोधी संगठन बता दिया. शिवसेना को लेकर भी लोगों को पहले लगता था कि यह भगवान शिव से जुड़ा है. बाद में पता चला कि शिवसैनिक शिवाजी को मानते हैं. वैसे ही बजरंग दल का बजरंग बली से कोई लेना देना नहीं है. यह विश्व हिन्दू परिषद की इकाई है. दरअसल, देश का जितना विकास आजादी के बाद संभव हुआ, उसका श्रेय वैज्ञानिक सोच को दिया जाना चाहिए. सरकारों ने देश के विकास पर फोकस किया. आज देश खुशहाल है तो वह धर्म-कर्म पर भी खर्च कर पा रहा है. 2016 में अकेले वैवाहिक आडम्बरों का बाजार 3.68 लाख करोड़ रुपए का था. ये आंकड़े वैश्विक सांख्यिकी संस्था KPMG ने जुटाए थे. देश की बढ़ती आबादी और आयोजनों की बढ़ती भव्यता देश की बढ़ती खुशहाली का भी प्रतीक है. यह खुशहाली उत्पातों से नहीं आई. देश में यूआईडी Aadhar 2009 में आया. अप्रैल 2016 में UPI भुगतानों की शुरुआत की गई. पर यह रातों रात नहीं हुआ. देश में पहला एटीएम 1987 में HDFC बैंक ने लगा दिया था. इससे भी काफी पहले 1953 में देश में पहला कम्प्यूटर लगा. 1955-56 में इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट, कोलकाता में पहला पीसी लगा. 1968 में टाटा ने TCS की स्थापना की. तमाम विरोधों के बीच देश में IT उद्योग को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बढ़ावा दिया. आज हम इनकी मेहनत और दूरदृष्टि का ही फल खा रहे हैं. चीन में धर्म और आस्था की आजादी है पर आडम्बर पर बैन है. शायद इसीलिए उसकी आबादी ताकत और हमारी मुसीबत है.

Gustakhi Maaf: भाजपा ने कहा ये और कांग्रेस पकड़ा वो
कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए निकाली विशाल बाइक रैली…. 2000 लोग हुए बाइक रैली में शामिल
CG Crime : सूने मकान में चोरी और गोवा में जश्न, नकदी व जेवर पर किया था हाथ साफ… एक माह बाद पकड़ाए मामा-भांजा
गोधन न्याय योजना: हितग्राहियों के खाते में 18.47 करोड़ ट्रांसफर, फसलों को बचाने ‘रोका-छेका’ करने की अपील
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ा तनाव, सेना की तैनाती, एयरलिफ्ट की गईं आरएएफ की कंपनियां हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ा तनाव, सेना की तैनाती, एयरलिफ्ट की गईं आरएएफ की कंपनियां
Next Article Breaking News : बालोद हादसे के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा, मृतकों के परिजनों मिलेंगे 4-4 लाख रुपए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?