ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भाजपा ने कहा ये और कांग्रेस पकड़ा वो
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भाजपा ने कहा ये और कांग्रेस पकड़ा वो

By Om Prakash Verma Published April 24, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
यही हिन्दुस्तानी राजनीति है। यहां ज्यादा बोलना हमेशा खतरनाक होता है। नेता एक मुद्दा उठाने की बजाय कई-कई मुद्दे एक साथ उठा लेता है और फिर विपक्ष उसमें से अपना पसंदीदा मुद्दा चुन लेता है। इसके बाद नेता ट्रोल हो जाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कद्दावर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शासकीय नौकरियों का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस के 8-10 हजार पद खाली हैं। शिक्षकों के 60 हजार पद रिक्त हैं। एक लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों पर नियुक्तियां की जानी है। जब इतने सारे सरकारी पद खाली हैं तो प्रदेश का विकास कैसे संभव होगा। पर इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को विस्तार दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आबादी के मामले में देश में 22वें स्थान पर है जबकि अपराध के नाम पर 10वें पायदान पर। उन्होंने कई और मुद्दे भी उठाए। उनमें से एक था उत्तरप्रदेश की बुलडोजर राजनीति का। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर चलाने की जरूरत है। तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करना पड़ेगा। उनका इशारा संभवत: धर्मपरिवर्तन को लेकर था। इतने सारे मुद्दे कोई एक साथ उठाता है क्या? इनमें से छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री ने एक बात पकड़ ली। वह थी बुलडोजर चलाए जाने की। उन्होंने कहा कि जिसे अपने घरों पर बुलडोजर चलवाना है, केवल वही भाजपा का समर्थन करेगा। साथ ही उन्होंने मौके पर चौका-छक्का भी जड़ दिया। उन्होंने भाजपा से पूछ ही लिया कि उनके नेता कौन हैं – मोदी या योगी? मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी ठंडी हो रही है। शाह हाशिए पर जा चुके हैं और मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ भी गिरने लगा है। अब योगी लाइमलाइट में हैं। तो क्या भाजपा योगी में अपना नया तारणहार ढूंढ रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कम पर तीर निशाने पर लगा। अब भाजपाई खुद आपस में बहस करने लगे हैं कि क्या विधानसभा चुनाव में योगी का जादू चलाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में लोग बढ़ते अपराधों से त्रस्त हैं। व्हाट्सअप पर दिन भर यही खबरें चल रही हैं। समाचार पोर्टलों पर भी इन्हीं खबरों का अंबार है। इस चूहा दौड़ में बड़े बड़े राष्ट्रीय मीडिया तक शामिल हैं। उनकी टीम भी व्हाट्सअप से ही समाचार उठा रही है। सुबह का अखबार पढऩे वाले तो पहले ही हाशिए पर जा चुके हैं। जितना तोड़ू-फाड़ू (ब्रेकिंग) न्यूज होता है वह पहले ही ऑनलाइन चल चुका होता है। पॉजीटिव खबरों को अब लेवाल नहीं मिल रहे। सरकारी योजनाओं को भी अब कोई नहीं पढ़ता। केवल गली-मोहल्लों के सीनियर सिटिजन ही सुबह एक साथ बैठकर अखबार पढ़ते हैं और फिर अपने-अपने घर वालों को जरूरी खबरें ट्रांसफर करते हैं। वैसे भी इस पीढ़ी की सुनता ही कौन है। बृजमोहन से गलती यह हो गयी कि वो काम की बात करते-करते बेकार की बात कह गए और मुख्यमंत्री ने बेकार की बात को पकड़कर उसका चुटकुला बना दिया।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Om Prakash Verma April 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही मामले को बार-बार अदालत में लाना न्यायिक समय की बर्बादी', सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार और लगाया जुर्माना अतीक-अशरफ मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी के गठन की मांग, 28 को सुनवाई
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 190 # 24 April 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?