ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : सूने मकान में चोरी और गोवा में जश्न, नकदी व जेवर पर किया था हाथ साफ… एक माह बाद पकड़ाए मामा-भांजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : सूने मकान में चोरी और गोवा में जश्न, नकदी व जेवर पर किया था हाथ साफ… एक माह बाद पकड़ाए मामा-भांजा

By Mohan Rao
Published: May 10, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मामा-भांजा
SHARE

जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शातिर मामा-भांजा को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। सूने मकान रेकी और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। चोरी के पैसों से अय्याशी करने गोवा का टूर भी किया। पुलिस की जांच में आखिरकार शातिर चोर पकड़ाए। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर व नकदी बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगरनार के रहने वाले सुरेंद्र कुमार देवांगन अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गए थे। कुछ दिनों के बाद वे घर पहुंचे तो देखा ताला टूटा था और सोने चांदी के जेवरात की चोरी हो चुकी थी। इस मामले की रिपोर्ट नगरनार पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मुखबिर से सूचना मिली कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम का रहने वाले युवक कृष्णा शेट्टी ने वारदात की है। इसके बाद पुलिस ने कृष्णा को पकड़ा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा संदीप सेठिया के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

मामले की जानकारी देते हुए बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि थाना नगरनार क्षेत्र मे हो रहे चोरी नकबजनी की घटनाओ पर अंकुश  लगाने थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। जिसमें थाना नगरनार की साइबरर सेल से मदद ली गई। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करने पर संदेही के मोबाइल नंबर की लोकेशन गीदम जिला दंतेवाड़ा में होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने संदेही कृष्णा सेट्टी पिता कोलंची सेट्टी जाति 28 वर्ष निवासी गीदम शिव मंदिर वार्ड क्रमांक 12 जिला दंतेवाड़ा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उसने बताया कि 28 फरवरी 2024 को आरोपी अपने मामा राहुल सेट्टी के साथ मोटर सायकल में थाना नगरनार के  ग्राम कस्तुरी में एक सुने मकान की रेकी की।

आरोपी ने बताया कि रेकी करने के बाद घर के अंदर प्रवेश कर अलमारी में रखे एक नग मंगलसूत्र लाकेट सहित झुमका दो जोड़ी, टॉप्स एक जोड़ी चेन सहित झुमका एक जोड़ी दो नग, हार दो नग, छोटी चैन सात नग, लॉकेट और चांदी के जेवर तीन जोड़ी, पायल एक नग, करधन तीन नग, चैन बच्चों की दस जोड़ी, चुड़ी और नगद  50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। चोरी के पैसे को आपस मे बांटने पर  राहुल सेट्टी और कृष्णा आपस में 25000-25000 रुपये बांट लिए थे। वहीं आरोपियों ने चोरी किये गये सोने और चांदी के गहने को राहुल सेट्टी द्वारा नगर निगम जगदलपुर के वार्ड सुपरवाइजर संदीप सेठिया को बेच दिए। बिक्री के पैसे में से 80 हजार रुपये को राहुल ने कृष्णा सेट्टी को फोन-पे एप के माध्यम से भेज दिया।

इसके बाद आरोपियों ने 30 मार्च 2024 को आरोपी कृष्णा सेट्टी, राहुल सेट्टी तथा एक अन्य आरोपी के साथ राहुल सेट्टी की मोटर सायकल से ग्राम माड़पाल आये और प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार देवांगन के सुने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के जेवरात जिसमें एक रानी हार, एक छोटा हार, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी चैन वाला झुमका, चार नग अंगूठी, छः नग गेहुं दाना, चांदी की पायल और दुकान के गल्ले में रखे 50 हजार रुपये के नगद को चोरी कर लिया।  नगद रकम 50 हजार रुपये को तीनों आरोपियों ने आपस में बांट लिया। चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात को आरोपी संदीप सेठिया को बेच दिए। उससे मिले एक लाख 40 हजार रुपये को बंट लिया। आरोपी कृष्णा सेट्टी चोरी के पैसे से लेकर बेचे गए सामानों से मिले राशि को लेकर अपने दोस्तो के साथ गोवा घुमने गया और राशि को खर्च करने की बात बताई।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो हजार रुपए शेष और ग्राम कस्तुरी में चोरी किये गये एक जोड़ी झुमका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि कायम कर जांच में लिया गया। इसके अलावा आरोपी संदीप सेठिया के कब्जे से अतिरिक्त चोरी किये गये सोने के जेवरात कुल 72.97 ग्राम सोना, जिसकी कीमत तीन लाख 70 हजार रुपये है, उसे जब्त कर लिया है। आरोपी संदीप सेठिया के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया  है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा सेट्टी और संदीप सेठिया के कब्जे से कुल 14 तोला से अधिक सोने के आभूषण बरामद किए हैं।, जिनकी अनुमानित कीमत बाजार में 10 लाख से अधिक है। चोरी संपत्ति को जब्त किया गया है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

भिलाई – चरोदा नगर निगम: महापौर निर्मल कोसरे ने पेश किया लाभ का बजट
Railway Breaking : हावड़ा से चलने वाली इन ट्रेनों का बदला शेड्यूल, चार से पांच घंटे चलेंगी देरी से… जानिए क्या है वजह
गौरव दिवस पर विधायक वोरा ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान, जनता को मिली 1.75 करोड़ के नवीन पानी टंकी की सौगात
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, इंटरनेट सेवा हुई बंद
Fraud:_ व्यापारी से 1.44 करोड़ की ठगी, कोयला खरीदी का हुआ था एग्रीमेंट, मिला सिर्फ 53 लाख का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जशपुर की बेटियों ने 10वीं, 12वीं में प्रदेश भर में किया नाम रोशन, 7 विद्यार्थियों को मिली मेरिट में जगह
Next Article Bhilai Breaking : सेंट्रल एवेन्यू में कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला आरक्षक घायल… हालत गंभीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?