ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मतदान प्रतिशत बढ़ाने का उतावलापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मतदान प्रतिशत बढ़ाने का उतावलापन

By Om Prakash Verma
Published: May 6, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग अनेक प्रकार की चेष्टाएं कर रहा है। हालांकि बात शत-प्रतिशत मतदान की हो रही है पर आंकड़ा 75 प्रतिशत को भी पार कर ले तो इसे बड़ी सफलता मानी जाएगी। सरकारी विभागों से लेकर स्कूल, कालेज, अस्पताल सभी जगहों पर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष आयोजन किये जा रहे हैं। उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने वालों को तरह-तरह के डिस्काउंट देने की घोषणाएं की जा रही हैं। इसके लिए तरह-तरह के आयोजन हो रहे हैं। चिलचिलाती धूप में लोग रैलियां निकाल रहे हैं, पदयात्रा कर रहे हैं, शपथ ले रहे हैं, अपील कर रहे हैं। मॉल से लेकर चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक खेल रहे हैं। विद्यार्थी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं। वैसे भी नाचने-गाने और घूमने का कोई अवसर बच्चे हाथ से जाने नहीं देते। फेस्ट में भागीदारी का तो उनका जुनून ही कुछ और होता है। संभवत: इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर जिला निर्वाचन आयोग ने सीयू में म्यूजिक फेस्ट का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल भी हुए। वैसे तो निर्वाचन आयोग की इस कोशिश के बारे में शेष छत्तीसगढ़ को शायद कुछ पता भी नहीं चलता पर वहां एक गल्र्स होस्टल में बवाल हो गया। यहां की छात्राओं को म्यूजिक फेस्ट में जाने की इजाजत नहीं मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। सुबह तक चला यह विरोध प्रदर्शन समाचार पत्रों की सुर्खियों में आ गया। ये सारी चेष्टाएं सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के तहत हो रही हैं। निर्वाचक सहभागिता और मतदान प्रतिशत दो अलग-अलग विषय हैं। निर्वाचक सहभागिता का अर्थ यह है कि लोग राजनीति में दिलचस्पी लें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। फिलहाल तो अधिकांश की राजनीति में कोई रुचि ही नहीं है। हकीकत यह भी है कि जो लोग सड़कों पर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए फेरी लगा रहे हैं, उनमें बड़ी संख्या में ऐसे युवा शामिल हैं जिन्होंने अभी मतदाता सूची में अपना नाम ही नहीं लिखवाया है। काश! जैसा अभियान शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जा रहा है, वैसा ही कुछ निर्वाचक नामवली में नाम जुड़वाने के लिए भी चलाया जाता। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वालों को भी कोई डिस्काउंट देता। राजनीतिक घटनाओं पर भी क्विज प्रतियोगिता होती। दरअसल, पार्टियां खुद नहीं चाहतीं कि युवाओं में राजनीतिक चेतना जागृत हो। वह मुद्दों पर बहस करे और सही जानकारियां जुटाए। फेसबुक-इंस्टा रील्स और यूट्यूब शाट्र्स के दौर में तो केवल फॉलोअर चाहिए। ऐसा फॉलोअर जो सवाल कम पूछे और नारे ज्यादा लगाए। अभी कुछ ही दिन पहले की बात है कि एक संस्थान के सारे के सारे लोगों ने रातों-रात अपनी राजनीतिक निष्ठा बदल ली। ऐसा तो चंगाई सभाओं में भी नहीं होता। बहरहाल, यह वक्त बहस का नहीं, कुछ करने का है। ग्रीष्म रौद्ररूप दिखा रहा है। इसलिए सुबह-सुबह मतदान कर लें। पहले करें मतदान, फिर दूजा काम।

सुरक्षा की दृष्टि से 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर के 405 स्वच्छता दीदीयों को स्वच्छता किट किया गया वितरित
जमानत के बाद भी रिहा नहीं होंगे केजरीवाल, ईडी की याचिका पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
स्कूल में बिच्छू के डंक मारने से आठ साल की बच्ची की मौत, सीएम ने जताया दुख
Big News : भिलाई तीन में ढाई साल के मासूम को आवारा कुत्ते ने नोंच-नोंचकर किया घायल, परिजनों का हाल बेहाल
Durg Crime : हार्डवेयर दुकान में चोरी, नगदी सहित सीसी कैमरा, डीवीआर व राउटर तक उठा ले गए बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नशे की लत ने बनाया चोर, शहर में घूम घूमकर चुराते थे बाइक… नाबालिग सहित दो शातिर गिरफ्तार
Next Article CG News : मतदान दलों को सुरक्षाबल देने लगाई ड्यूटी तो जुआ खेलने लगे सिपाही, एसपी ने किया निलंबित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?