ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा उठाईगिरी का मास्टर : दुर्ग, बिलासपुर सहित कई शहरों में कर चुका है कांड, दुर्ग पुलिस को भी थी तलाश
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा उठाईगिरी का मास्टर : दुर्ग, बिलासपुर सहित कई शहरों में कर चुका है कांड, दुर्ग पुलिस को भी थी तलाश

By Mohan Rao Published November 26, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त मे उठाईगिरी का मास्टर
SHARE

रायपुर। दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। “भाई साहब आपके पैसे गिर गए हैं” इस परमनेंट डायलॉग बोलकर लोगों को गुमराह करता और उनके लाखों रुपए लेकर भाग जाता था। शातिर राजधानी रायपुर में भी ऐसी वारदात को अंजाम दे चुका था। रायपुर पुलिस इस गिरोह के मास्टर माइंड को आंध्रप्रदेश के नेल्लोर से गिरफ्तार कर लेकर पहुंची है।

बता दें बीते कुछ दिनों से शहर के बैंकों के आसपास उठाईगिरी की घटनाएं तेजी से बढ़ गई थी। राजधानी में ATM मेंटनेंस करने वाले नितिन राठौर को इस शातिर ने चूना लगाया था। 9 नवंबर को मैंने मरीन ड्राइव के सामने आईसीआईसीआई बैंक से लगभग 3 लाख रुपए निकालकर नितिन ने बैग में रखा था। केनाल लिंक रोड के पास दो बाइक सवार पहुंचे और बोले आपके पैसे गिर गए हैं। नितिन रुककर गिरे पैसे उठाने लगा इतने में बाइक सवाल उसके स्कूटी से रुपए लेकर फरार हो गए। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस शातिर चोरों की तलाश में लग गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों पर नजर रखे हुई थी। सीसी टीवी फुटेज में भी इनकी तस्वीर आ चुकी थी। पुलिस को इस वारदात में पहले से ही आंध्रप्रदेश के नेल्लोर गैंग पर शक था। पुलिस की एक टीम ने नेल्लोर में ढेरा डाला और यहां उन्हें गोड़ेती सलमान के बारे में पता चला। पुलिस ने गोडेती सलमान को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने तीन साथियों पेटला अरूण, रोटा दासु एवं संजय बाबू के साथ मिलकर उठाईगिरी का काम करता है।

दुर्ग में दे चुका है दो वारदातों को अंजाम
पूछताछ में आरोपी रायपुर के साथ ही दुर्ग में दो वारदातों को अंजाम देने की बात मान चुका है। वहीं उसने बिलासपुर व जांजगीर चांपा एक-एक कांड कर चुका है। दुर्ग के गंजपारा स्थित एसबीआई और भिलाई तीन के एसबीआई के सामने ऐसी वारदातें हुई हैं और दुर्ग पुलिस के इस मामले मे आरोपियों की तलाश पहले से थी। रायपुर पुलिस ने आरोपी गोडेती सलमान के पास से 3 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

Mohan Rao November 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की जोगी जन अधिकार यात्रा आज से, 23 दिन तक 300 किमी. चलेंगे जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की जोगी जन अधिकार यात्रा आज से, 23 दिन तक 300 किमी. चलेंगे जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी
Next Article दिलदहला देने वाली घटना, बिस्तर से गायब हुई 6 महीने की बच्ची की हत्या, तालाब में खून से लथपथ मिली लाश, हिरासत में माता-पिता दिलदहला देने वाली घटना, बिस्तर से गायब हुई 6 महीने की बच्ची की हत्या, तालाब में खून से लथपथ मिली लाश, हिरासत में माता-पिता

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?