ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: फिर सताने लगा जोगी कांग्रेस का भूत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: फिर सताने लगा जोगी कांग्रेस का भूत

By Om Prakash Verma
Published: October 30, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
नवम्बर 2000 में जब मध्यप्रदेश से काटकर छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया तो वहां कांग्रेस की सरकार थी। अजीत प्रमोद कुमार जोगी को छत्तीसगढ़ का पहला सीएम बनने का सौभाग्य मिला। 1998 में रायगढ़ से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए जोगी उस समय लोकसभा सदस्य थे। 2003 में पहली बार राज्य में चुनाव हुआ और भाजपा की सरकार बनी जिसने इसके बाद लगातार तीन कार्यकाल पूरे किये। साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जोगी के तौर तरीकों से एक बड़ा तबका नाखुश था। इसलिए कांग्रेस में खेमेबाजी शुरू हो गई। जोगी को अलग-थलग करने के लिए पार्टी में व्यूहरचना शुरू हो गई। यह भी कहा गया कि जोगी की भाजपा से सेटिंग है। भाजपा की लगातार जीत के लिए जोगी को ही जिम्मेदार बताया जाता रहा। दरअसल, 2004 में हुए एक सड़क हादसे के बाद जोगी व्हीलचेयर पर आ गए थे। पार्टी में नेतृत्व को लेकर खींचतान चलती रही। जोगी को थोपा गया नेता बताया जाता रहा। उस समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नंद कुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल जैसे कई बड़े नेता थे। 2013 में जब नक्सलियों ने सुकमा जिले की झीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले पर हमला किया तो जोगी को इसमें भी खलनायक बताया गया। इस हमले में कांग्रेस की पहली पंक्ति के अधिकांश नेता शहीद हो गए। इसके बाद 2014 में कांग्रेस ने राज्य की कमान भूपेश बघेल को सौंप दी। इसके बाद जोगी ने जाति और निष्ठा के नाम पर लगातार हो रहे हमलों के चलते अपनी पार्टी बना ली। तृणमूल कांग्रेस की तर्ज पर इसका नाम रखा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ – जोगी। बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2018 में शानदार वापसी की। दो साल बाद 29 मई 2020 को जोगी ने रायपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांसें ली। इसके बाद जोगी कांग्रेस में प्रारंभिक हताशा के लक्षण भी दिखाई दिए। पर इस चुनाव से पहले उसमें एक बार फिर जान लौट आई प्रतीत होती है। राज्य विधानसभा चुनाव की कमान संभाल रहे भूपेश बघेल ने जेसीसीजे पर एक बार फिर वोट कटुवा होने का आरोप लगाया है। दरअसल, पार्टी जोगी वाली हो या भूपेश वाली, दोनों तरफ हैं तो कांग्रेसी ही। जब दोनों अपने प्रत्याशी खड़े करते हैं तो कांग्रेस के वोट बंट जाते हैं। प्रमुख प्रतिद्वंद्वी को इसका फायदा मिलता है जो छत्तीसगढ़ के मामले में भाजपा है। भूपेश वाली कांग्रेस के समान मुद्दों को लेकर एक और पार्टी खड़ी हो गई है जिसका नाम है जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी। आरोप हैं कि इसे भी भाजपा फायनेंस कर रही है ताकि कांग्रेस का वोट शेयर कम किया जा सके। बहरहाल, मल्टी पार्टी पॉलिटिक्स के तमाम दुष्प्रभावों के लक्षण इस बार छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहे हैं। 24 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार पहले ही बन चुके हैं। इससे यह संभावना कम हो रही है कि जनता जिसे चाहेगी, उसे चुनाव जिता भी पाएगी।

Breaking News : कांग्रेस ने रायपुर निगम के सभी 70 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी… देर रात जारी हुई लिस्ट
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान, सीएम साय ने कहा- पात्र परिवारों को पक्का मकान दिलाना हमारी जिम्मेदारी
राजस्थान में 13 मई से कांग्रेस का चिंतन शिविर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल
कृषि सुधार कानूनों का राजनीतिक विरोध करती रहेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने पर सता रहा राफेल वाला डर
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक…. रबी में धान के बदले कम पानी वाली लाभकारी फसलों की कार्ययोजना बनाने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई.. अब कोर्ट के आदेश पर हुआ एफआईआर
Next Article सीएम भूपेश के कैंडिटेट को वैशाली नगर में ‘अपनों’ से खतरा!…. मुकेश चंद्राकर को चुनाव हरवाने रोजाना हो रही बैठकें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?