ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि सुधार कानूनों का राजनीतिक विरोध करती रहेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने पर सता रहा राफेल वाला डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कृषि सुधार कानूनों का राजनीतिक विरोध करती रहेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने पर सता रहा राफेल वाला डर

By @dmin
Published: October 8, 2020
Share
कृषि सुधार कानूनों का राजनीतिक विरोध करती रहेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने पर सता रहा राफेल वाला डर
कृषि सुधार कानूनों का राजनीतिक विरोध करती रहेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाने पर सता रहा राफेल वाला डर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले महीने संसद से पास हुए कृषि सुधार कानूनों का कांग्रेस राजनीतिक रूप से विरोध करती रहेगी। दूसरी तरफ पार्टी ने कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के विकल्प को भी खारिज नहीं किया है, लेकिन दुविधा बरकरार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस सप्ताह पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैली की अगुआई की। ये कानून संसद में भारी हंगामे के बीच पास हुए और राज्यसभा में इसके विरोध के दौरान गलत आचरण की वजह से 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले छह साल में इसकी एक भी नीति से गरीबों को फायदा नहीं हुआ है। राहुल गांधी ने कहा, ‘कोरोना वायरस महामारी के बीच उन्होंने तीन काले कृषि कानून पास किए। इस समय यह करने की क्या जल्दबाजी थी? उन्होंने ऐसा किया क्योंकि वे सोचते हैं कि किसान कुछ नहीं कर पाएंगे, लेकिन वे किसानों की शक्ति नहीं जानते हैं। राहुल गांधी ने पंजाब के संगरूर में खेती बचाओ रैली के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।
पार्टी ने कांग्रेस शासित राज्यों से कहा है कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर अपना कृषि विधेयक पास करें। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इन प्रस्तावित विधेयकों को तैयार किया है। ऐसे में जब राजनीतिक विरोध जोर पकड़ रहा है और कांग्रेस शासित राज्य अपना कानून लाने की तैयारी हैं, पार्टी मानती है कि अभी यह समय सुप्रीम कोर्ट जाने का नहीं है, क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने से नया मोड़ ले लेगा।
सिंघवी ने कहा, ‘राजनीतिक आंदोलन के लिए समय और अवसर होता है। इसी तरह कानूनी उपायों के लिए भी समय और अवसर है। कांग्रेस के पास कोर्ट जाने का अधिकार है और सही समय पर ऐसा करेगी। एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैंने कानूनी विकल्पों को नजरअंदाज करने का सुझाव दिया है। हमें राजनीतिक आंदोलन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
पार्टी नेताओं को लगता है कि यदि कांग्रेस कोर्ट गई तो राज्य विधानसभाओं में कानून पास कराने की कोशिश प्रभावित होगी क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन होगा। कांग्रेस पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा, ‘कानून बनने के लिए हर बिल को राष्ट्रपति की सहमित की आवश्यकता होती है, राष्ट्रपति राज्य के बिलों पर हस्ताक्षर नहीं करने के लिए चल रहे केसों का हवाला दे सकते हैं।
पार्टी कोर्ट के फैसले को लेकर भी विश्वास में नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यदि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सरकार के पक्ष में आ जाता है, हम जमीन खो देंगे और फिर आंदोलन करना मुश्किल हो जाएगा। राफेल (लड़ाकू विमान सौदा) मामले में यही हुआ था। गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को क्लीन चिट दे दी।
कांग्रेस सांसद टीएन प्रथापन ने कृषि कानून के खिलाफ कोर्ट का रुख किया, लेकिन कांग्रेस ने पार्टी के तौर पर अभी कोर्ट में चुनौती देने को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है। प्रथापन ने कहा है कि उन्होंने पास हुए तीन कानूनों में से एक को चुनौती दी है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
Durg Breaking : दूसरे के खेत को अपना बताकर रायपुर के शातिर ने धमतरी के किसान को लगाया 30 लाख का चूना… केस दर्ज
अबूझमाड़ पीस मैराथन 2026: सीएम साय होंगे शामिल, 6500 से अधिक धावकों ने कराया पंजीयन
कोरोना से राहत: छत्तीसगढ़ में मिले 2 हजार 840 नए केस…. 5 हजार के करीब मरीज हुए स्वस्थ्य
छत्तीसगढ़ में कोरोना: 1724 नए केस आक्र 58 मरीजों की मौत… कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 92 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा चुनाव : एमपी में कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में भाजपा कल जारी हो सकती है मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना
Next Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised वायुसेना दिवस: भारत के आसमान में गरजा राफेल विमान, अपाचे और एम-35 ने दिखाए करतब

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?