ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: प्रेम और नफरत का ओवरडोज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: प्रेम और नफरत का ओवरडोज

By Om Prakash Verma
Published: May 20, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्रेम और नफरत दोनों ही भावनाएं जीवन को प्रभावित करती हैं. कोई लाख दावा करे कि वह इन भावनाओं से परे हो गया है और संतत्व को प्राप्त कर चुका है, पर इतिहास बताता है कि ऐसा कुछ भी नहीं होता. पौराणिक गाथाएं भी बताती हैं कि ईश्वरत्व को प्राप्त हो चुके महात्मा भी कुपित होते रहे हैं. उनके श्राप से पौराणिक काल में भी कई घटनाएं बनती-बिगड़ती रही हैं. इसलिए यह मान लेने में कोई हर्ज नहीं कि जब तक इंसान इस धरती पर है – प्रेम और नफरत का भाव भी बना रहेगा. आज हम बात कर रहे हैं प्रेम की. प्रेम को परिभाषित करना कठिन है. विस्तारित रूप में प्रेम बेहद व्यापक है. यह हमें प्रकृति से भी हो सकता है. ऐसे सैकड़ों किस्से हम सभी ने सुन रखे है जिसमें लोगों ने प्रकृति के प्रति अपने प्रेम का इजहार ऐसे-ऐसे रूपों में किया कि लोग दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए विवश हो गए. पर मोटी समझ में प्रेम दो मनुष्यों के बीच होता है. स्त्री और पुरुष का एक दूसरे के प्रति आकर्षण नैसर्गिक होता है. एक खास उम्र में यह भावना बहुत जोर मारती है. इसे आकर्षण भी कह सकते हैं और आसक्ति भी. बहुधा यह हिन्दी फिल्मों से प्रभावित होती है. इसमें हीरो-हिरोइन के बीच आकर्षण होता है, फिर नाच-गाना होता है और अंत में दोनों का मिलन हो जाता है. फिल्म तो यहीं आकर खत्म हो जाती है पर जिन्दगी के थपेड़ों की शुरुआत यहीं से होती है. छत्तीसगढ़ से एक ऐसी ही घटना सामने आई है. बिलासपुर जिले के अमाली गांव में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को कुल्हाड़ी से काट डाला. 24 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था. घर वालों ने विवाह के लिए इजाजत नहीं दी तो दोनों लिव-इन में रहने लगे. युवती ने इसके बाद विवाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया. रोज-रोज की इस झिक-झिक और किच-किच से तंग आकर युवक ने उसकी हत्या कर दी और खुद ही थाने जा पहुंचा. उसे इस बात का कोई इल्म नहीं था कि प्रेम संबंधों के परवान चढ़ने के बाद क्या-क्या करना होता है. इसके आगे गृहस्थी शुरू होती है. गृहस्थी की अपनी जरूरतें होती हैं, सामाजिक मान्यताएं होती हैं. भविष्य को लेकर चिंताएं होती हैं. एक युवती के लिए सिर्फ साथ-साथ रहना ही काफी नहीं होता. वह चार दीवारों के कमरे को घर बनाना चाहती है. वह अपनी संतान को जन्म देना चाहती है, उसे पिता का नाम देना चाहती है. यह सब लिव इन में संभव नहीं होता. इसीलिए लिव-इन के अधिकांश मामलों में दबाव वही बनाती है. पुरुष उसकी इन गूढ़ भावनाओं को समझने में अकसर विफल हो जाता है. यहीं से तनाव, झगड़े, दोषारोपण की शुरुआत होती है. आगे चलकर ये घटनाएं हिंसक हो जाती हैं और उनके दुष्परिणाम सामने आ जाते हैं. प्रेम गली अति सांकरी…

राहुल के लौटते ही गरमाएगी कांग्रेस की सियासत, अगले हफ्ते हो सकती है 40 प्रत्याशियों की घोषणा!
मुख्यमंत्री ने कू्रज बोट में बैठकर किया नौका विहार: कहा- प्राकृतिक खुबसूरती से भरा है छत्तीसगढ़, सतरेंगा आईए, आनंद उठाईये
सिविक सेंटर में लगी प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक…. विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया शुभारंभ
इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का विस्तार : अब 159 रेलवे स्टेशनों में पूरा हुआ काम… जानिए क्या है इसके फायदे
​​​​​​​राजीव युवा मितान क्लब योजना की प्रदेश स्तरीय बैठक… रोजगार, जागरूकता और शासन की योजनाओं में होगी युवाओं की भूमिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शालीमार एक्सप्रेस हादसा : रेलवे ने बताई हादसे की वजह….. CSPDCL के ड्रीलर का हेड लगने से एसी कोच के कांच टूटे
Next Article तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर लगने से पुलिसकर्मी घायल: अस्पताल में तोड़ा दम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर लगने से पुलिसकर्मी घायल: अस्पताल में तोड़ा दम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?