ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: पांचवी पास पढ़ा रहा पांच-पांच क्लास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: पांचवी पास पढ़ा रहा पांच-पांच क्लास

By Om Prakash Verma
Published: January 21, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
जिनके पास बड़ी-बड़ी डिग्रियां नहीं होतीं, वो भी जिन्दगी में सफल होते हैं. ऐसे लोगों की एक लंबी फेहरिस्त है. इसलिए जब यह खबर आई कि एक पांचवी पास युवक गांव के पहली से पांचवी तक के पांच क्लासों को पढ़ा रहा है तो आश्चर्य बिल्कुल नहीं हुआ. बल्कि उस पांचवी पास शिक्षक के नवाचार पर गर्व हुआ जो 2500 रुपए में यह जिम्मेदारी निभा रहा है. शासन द्वारा नियुक्त शिक्षक पिछले तीन साल से शहर में बैठे-बैठे मुफ्त का वेतन ले रहा है. यह दिलचस्प कहानी है नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंगे के आश्रित ग्राम बीनागुंडा की. यहां एक प्राथमिक शाला है जिसमें सरकार ने एक शिक्षक जैनूराम को नियुक्त किया है. जैनूराम केवल इतना करता है कि शासन से पुस्तकें प्राप्त कर उसे स्कूल भिजवा देता है. इसके अलावा वह मध्यान्ह भोजन का सामान गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था कर देता है. इसके अलावा वह संकुल प्रभारी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को संभाल लेता है. जैनूराम सेटिंग का मास्टर है इसलिए स्कूल आने की जरूरत उसे कभी महसूस नहीं होती. परेशान गांव वालों ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए मैनू नूरूटी को शिक्षण की जिम्मेदारी सौंप दी. नूरूटी पांचवी पास है. पालक चंदा करके उन्हें वेतन देते हैं. नूरूटी ने उन्हें निराश नहीं किया. उन्होंने पांच क्लासों को पढ़ाने का रास्ता ढूंढ निकाला. छोटी क्लासों को पढ़ाने के लिए वो बड़ी क्लास के होनहार बच्चों की मदद लेते हैं. सुविधा के लिए उन्होंने बच्चों को दो समूह में बांट दिया है. एक में पहली से तीसरी तक के बच्चे हैं तो दूसरे में चौथी और पांचवी के. जब कभी नूरूटी स्कूल नहीं आ पाते तो होनहार बच्चे ही क्लास ले लेते हैं. अब इसकी तुलना उदयपुर के एक प्रायमरी स्कूल से करते हैं. इस स्कूल में 12 बच्चे हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए एक प्रधान पाठक और दो शिक्षक नियुक्त हैं. जर्जर होने के कारण यहां के शाला भवन को ढहा दिया गया है. बच्चे अब खुले आसमान के नीचे पढ़ते हैं. तीन-तीन सरकारी गुरुजी 12 बच्चों को बैठाने के लिए एक कमरे की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं. एक तरफ नियमों से बंधे लाचार कर्मचारी हैं तो दूसरी तरफ एक बिंदास शिक्षक. समस्याओं का समाधान दोनों अपने-अपने ढंग से ढूढते हैं. आंख पर पट्टी और नाक में नकेल हो तो घोड़ा जल्द ही तांगे का होकर रह जाता है. यह भी एक तरह का कम्फर्ट जोन है. उसे न इधर-उधर का दिखता है और न ही वो देखना चाहता है. इस ढर्रे को तोड़े बिना नवाचार नहीं हो सकता. रही बात पढ़ाने की तो बिहार के सेलेब्रिटी मैथ्स गुरू रजनीकांत श्रीवास्तव जिस क्लास में पढ़ते थे, उसी क्लास के बच्चों को पढ़ाया करते थे. बीमारी ने आईआईटी की तैयारी छुड़ाई तो मैथ्स गुरू बन गए. आज उनके पढ़ाए 60 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफल होते हैं.

राज्य महिला आयोग ने की प्रकरणों की सुनवाई… अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा किराया नामा के आधार पर मालिकाना हक प्राप्त नहीं किया जा सकता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में सुनी आम जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश
डीपीएस मामले में दुर्ग एसपी का आया बयान, बोले- बच्ची से यौन शोषण नहीं हुआ, किया जा रहा दुष्प्रचार
दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे लोगों की होगी कोविड स्क्रीनिंग और कान्टेक्ट ट्रेसिंग…. मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, तीन राज्य हारकर भी नहीं खुली नींद, खुद से ज्यादा कर रहे हमारी चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ज़ी स्टूडियोज़ ने की अपनी वेब सीरीज 'ब्राउन' की घोषणा, करिश्मा कपूर सहित ये स्टार्स होंगे प्रमुख भूमिका में ज़ी स्टूडियोज़ ने की अपनी वेब सीरीज ‘ब्राउन’ की घोषणा, करिश्मा कपूर सहित ये स्टार्स होंगे प्रमुख भूमिका में
Next Article पुल निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने फूंका, चिंतलनार-मोरपल्ली मार्ग में चल रहा था काम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?