सुकमा। जिले में नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे वाहनों को फूंक दिया है। नक्सलियों ने यहां पर पर दो वाहनों के आग के हवाले कर दिया। पुल निर्माण का कार्य चिंतलनार-मोरपल्ली मार्ग पर चल रहा था। वाहनों को फूंकने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए हैं और काम नहीं करने की चेतावनी भी दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चिंतलनार थाना क्षेत्र में शनिवार को चिंतलनार-मोरपल्ली मार्ग पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। यह पूरा क्षेत्र धुर नक्सली क्षेत्र माना जाता है। शनिवार की दोपहर को जंगल की ओर से कुछ लोग पहुंचे। सभी ग्रामीणों के भेष में थे। इन लोगों ने मौके पर पहुंचते ही मजदूरों से काम बंद कराया और वाहनों में तोड़फोड़ की। वाहन की डीजल टंकी फोड़कर उसी डीजल से वाहनों को फूंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी जंगल की ओर भाग गए। बताया जा रहा है कि काम शुरू करने से पहले ठेकेदार ने पुलिस को सूचना नहीं थी। हालांकि इसे लेकर पुलिस की ओर से कोई फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।




