ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीपीएस मामले में दुर्ग एसपी का आया बयान, बोले- बच्ची से यौन शोषण नहीं हुआ, किया जा रहा दुष्प्रचार
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
September 11, 2026
मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित
September 11, 2026
गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार
September 11, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल
September 11, 2026
संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियां
छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
September 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

डीपीएस मामले में दुर्ग एसपी का आया बयान, बोले- बच्ची से यौन शोषण नहीं हुआ, किया जा रहा दुष्प्रचार

By Mohan Rao Published August 2, 2024
Share
एसपी जितेन्द्र शुक्ला
SHARE

भिलाई। दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली में बच्ची के साथ तथाकथित यौन शोषण के मामले में दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मीडिया से बात की है। जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि बच्ची से किसी प्रकार का यौन शोषण नहीं हुआ है। डीपीएस के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद से पूरे मामले की गंभीरता से जांच की और बच्ची से छेड़छाड़ जैसा कुछ भी नहीं मिला है।

दरअसल यह पूरा हंगामा शुक्रवार को तब सामने आया जब कई पैरेंट्स एक साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली परिसर पहुंचे। पैरेंट्स का कहना है कि एक बच्ची के साथ स्कूल में यौन शोषण हुआ है। पैरेंट्स का कहना है कि घटना 5 जुलाई की है। बच्ची जब घर पहुंची तो काफी डरी हुई थी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास गए। पैरेंट्स का कहना है कि डॉक्टर ने यूरिनल इंफेक्शन की बात की है। पैरेंट्स का कहना है कि स्कूल की आया बच्ची को वॉशरूम के पास छोड़कर चली गई इसके बाद उससे यौन शोषण हुआ है। परिजनों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी। पैरेंट़स का आरोप था कि प्रबंधन ने मामले में एफआईआर का भरोसा दिलाया लेकिन मामले को दबा दिया।

इस पूरे हंगामे और आरोपों के बीच दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में मीडिया से बात की। उन्होंने डीपीएस प्रबंधन व पुलिस पर लगाए जा रहे सभी आरोपो को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में दुष्प्रचार किया रहा है। बच्ची से किसी प्रकार की अश्लील हरकत नहीं की गई। पुलिस ने इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच की और जांच के दौरान कहीं भी ऐसी बात सामने नहीं आई जिसमें कहा जा सके कि बच्ची से किसी भी प्रकार यौन शोषण हुआ है।

एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि 6 जुलाई को यह घटना पुलिस के संज्ञान में आई। बच्ची का मामला होने के कारण पुलिस ने पूरी गंभीरता से मामले की जांच की। 10 से 15 दिन इस मामले की हर एंगल से जांच की गई। इस दौरान बच्ची व उसके पेरेंट्स से लेकर स्कूल में प्रिंसिपल, एडमिनिस्ट्रेशन, आया, क्लास टीचर सभी से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि जिस डॉक्टर ने मेडिकल किया उससे भी पूछताछ की गई। उसने भी बच्ची से किसी प्रकार की अश्लील हरकत होने से इनकार किया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को यूरिनल इन्फेक्शन था जिसके कारण प्रिस्क्रिप्शन लिखी गई थी। एसपी ने बताया कि डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन गलत हाथों में चला गया और इसपर दुष्प्रचार किया गया। एसपी ने कहा कि जिसने भी यह अफवाह फैलाई है उस पर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित

गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल

छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र

Mohan Rao August 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- किसानों को अब तक मिला 1 लाख 64 हज़ार करोड़ का क्लेम
Next Article श्रम मंत्री ने रक्षाबंधन के पूर्व दी निर्माणी श्रमिकों को 14.47 करोड़ की सौगात… डीबीटी से होगी राशि ट्रांसफर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?