ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: दिल दरिया सरकार और भूखे नौनिहाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: दिल दरिया सरकार और भूखे नौनिहाल

By Om Prakash Verma
Published: December 12, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
विधानसभा चुनाव के दौरान केन्द्र ने चाहे जितनी भी दरियादिली दिखाई हो, पर हकीकत यही है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में उसने इतने फच्चर डाल रखे हैं कि लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता ही नहीं. तैयारी चांद पर जाने की है और ऑनलाइन के चक्कर में लोग चकरघिन्नी की तरह नाच रहे हैं. कभी पोर्टल खुलता नहीं तो कभी उसमें दर्ज की गई जानकारियां अपडेट ही नहीं होतीं. जीएसटी से लेकर स्कूल-कालेज के पोर्टल, सबका एक सा हाल है. आप आवेदन करते रहो, पोर्टल रिजेक्ट करता रहेगा और कोई कारण भी नहीं बताएगा. पकड़ो, किसका कॉलर पकड़ सकते हो. आलम यह है कि यह अपडेट नहीं होगा तो वह काम नहीं करेगा, पहले यह करो, फिर वह करो और जब तक वह न हो जाए तब तक भूखे मरो. कुछ ऐसा ही हाल मध्यान्ह भोजन का है. सर्दियां शुरू हो चुकी हैं. बाजार में सब्जियों की बहार आई हुई है. पर स्कूली बच्चों की मिड-डे थाली में पनियल दाल, आधा टुकड़ा बैंगन की सब्जी मिल रही है. वजह यह है कि केन्द्र ने जारी सत्र के लिए इस मद में एक भी रुपया अब तक जारी नहीं किया है. शर्त यह भी है कि जब तक केन्द्र अपना अंशदान नहीं करता, राज्य इस मद में कोई खर्च नहीं कर सकता. एक शर्त यह भी है कि पिछले सत्र में जारी की गई राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करने के बाद ही नए सत्र के लिए राशि जारी की जा सकती है. व्यवस्था सही है, ऐसा ही होना चाहिए. जब तक पिछला हिसाब साफ नहीं होता, नया बजट नहीं देना चाहिए. पर पिछला उपयोगिता प्रमाणपत्र लेने के लिए केंद्र ने जो पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट पोर्टल बनाया है, वह रिपोर्ट लेने को तैयार नहीं. छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों ने इस पोर्टल पर उपयोगिता प्रमाणपत्र अपलोड किया हुआ है पर वह अपडेट नहीं हो रहा है. इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए भी कोई तैयार नहीं है. जब तक सरकार अपना खानापूर्ति करती रहेगी तब तक एक पूरा सत्र उधार में बीत जाएगा. जीएसटी लागू होने के बाद उधार लेने और देने की क्षमता भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. अब तक तो किसी तरह स्व सहायता समूहों और राशन वालों की मदद से काम चल रहा है पर यही स्थिति रही तो जनवरी से योजना बंद हो जाएगी. छत्तीसगढ़ के लगभग 45 हजार स्कूलों में 30 लाख विद्यार्थियों को मिड-डे मील का लाभ मिलता है. इस योजना के चलते एक तरफ जहां स्कूल ड्रापआउट के आंकड़ों में सुधार हुआ है वहीं बड़ी संख्या में नौनिहालों का पोषण स्तर भी बेहतर हुआ है. दरअसल, इसी को कहते हैं घेर कर वध करना. अब जबकि राज्य में डबल इंजन की सरकार हो गई है तो आनन-फानन में बजट जारी हो जाएगा और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुधर जाएगी. लोगों को लगेगा कि पिछली सरकार बच्चों के राशन में भी घोटाला कर रही थी.

Gustakhi Maaf: प्यार को नफरत में बदलते देर नहीं लगती
दीपावली के लिए स्वसहायता समूहों के उत्पादों को डिस्प्ले करने हर निगम में उपलब्ध कराई जाएगी प्राइम लोकेशन…. समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
चेम्बर का प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…. नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की मांगी अनुमति
दुर्ग में पकड़ाया फर्जी बीएसएफ जवान, पुलिस लिखे डिजायर में घूम रहा था, रेगुलर चेकिंग में खुली पोल
शादी में खाना खाकर बिगड़ी तबीयत, 51 लोग हुए फुड पायजनिंग के शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी की मौजूदगी में कल शपथ लेगी विष्णुदेव सरकार पीएम मोदी की मौजूदगी में कल शपथ लेगी विष्णुदेव सरकार
Next Article breaking news : भजन लाल शर्मा बने राजस्थान के मुख्यमंत्री, प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी होंगे डिप्टी सीएम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?