ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी की मौजूदगी में कल शपथ लेगी विष्णुदेव सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalPoliticsRaipur

पीएम मोदी की मौजूदगी में कल शपथ लेगी विष्णुदेव सरकार

By Om Prakash Verma
Published: December 12, 2023
Share
पीएम मोदी की मौजूदगी में कल शपथ लेगी विष्णुदेव सरकार
पीएम मोदी की मौजूदगी में कल शपथ लेगी विष्णुदेव सरकार
SHARE

मंत्रियों के नामों पर चल रहा दो दिनों से मंथन, उपमुख्यमंत्रियों समेत कुल 10 मंत्री ले सकते हैं शपथ
भिलाई (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। मुख्यमंत्री के लिए विष्णुदेव साय और दो उपमुख्यमंत्रियों के ऐलान करने के बाद अब नए मंत्रिमंडलीय सदस्यों के लिए मंथन जोरों पर है। खबर है कि मंत्रियों के नामों को लेकर कल से कवायद जारी है। कुल करीब 10 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना भी जताई जा रही है। सबसे अहम् बात है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, भाजपाअध्यक्ष जेपी नड्डा, मनसुख मांडविया, ओम माथुर व नितिन नबीन समेत कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने जा रहे हैं। साइंस कालेज मैदान में समारोह की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई है। समारोह के लिए 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हटने के बाद अब मंत्रिडल के गठन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया है। 13 दिसंबर को राजधानी के साइंस कालेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री समेत 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल के सदस्यों की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा है। इधर, मुख्यमंत्री नियुक्त होने के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री साय सुबह राजधानी रायपुर के वीआइपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रायपुर पंडरी स्थित प्रदेश कार्यालय जागृति मंडल पहुंचे। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आज वे प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का आमंत्रण देंगे।

सुरक्षा में तैनात होंगे 1 हजार जवान
शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग एक हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। समारोह से पहले रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट समेत अन्य जगहों पर सघन जांच अभियान भी चलाया गया। शपथ ग्रहण के आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा, पेयजल, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए अफसरों को काम सौंपा जा चुका है। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह का जायजा लेने कई विधायक और अफसर साइंस कालेज मैदान पहुंचे। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप, रायगढ़ विधायक ओमप्रकाश चौधरी और बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा ने साइंस कालेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अबिनाश मिश्रा समेत अन्य भी पहुंचे।

इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष और आठवीं बार विधायक बने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय समेत दो उप मुख्यमंत्री में अरुण साव और विजय शर्मा को जिम्मेदारी देने की तैयारी है। बाकी 10 मंत्री बनाए जाएंगे। मंत्रियों की रेस में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, धरमलाल कौशिक, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, दयालदास बघेल, रेणुका सिंह, गोमती साय, पुन्नूलाल मोहले का नाम शामिल है। जल्द ही मंत्रियों का चयन हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए गए हैं, जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया गया है। विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथग्रहण को देख सके इसके लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही है।

Gustakhi Maaf: क्या वाकई फिजूलखर्ची है वैवाहिक तामझाम
कोरोना संक्रमण की आंशका के चलते लगाई गई धारा 144
शहरी गौठान में फूलो से तैयार होंगे साबुन और काॅस्मेटिक के आयटम… जिले और प्रदेश के अलावा देशभर से कोई भी घर बैठे कर सकेगा प्रोडक्ट खरीदी
दीपिका सिंह कर रही हैं फिल्म डेब्यू:बोलीं-टीटू अंबानी की मौसमी की तरह रियल लाइफ में ईमानदार हूं…
Breaking news : भिलाई तीन में दिन दहाड़े महिला से लूट, 4 लाख रुपए लूट कर ले गए बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ को भाजपामय बनाने की जिम्मेदारी अब नए सीएम विष्णुदेव साय के कंधों पर छत्तीसगढ़ को भाजपामय बनाने की जिम्मेदारी अब नए सीएम विष्णुदेव साय के कंधों पर
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: दिल दरिया सरकार और भूखे नौनिहाल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?