ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: ऊर्जा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाएगा छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: ऊर्जा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाएगा छत्तीसगढ़

By Om Prakash Verma
Published: March 11, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट सम्पन्न हो गया. सरकार को इस क्षेत्र में 3 लाख करोड़ का निवेश मिलेगा. सरकार ने इसके लिए कई बड़ी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं. छत्तीसगढ़ की मौजूदा विद्युत उत्पादन क्षमता 30 हजार मेगावाट है जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. छत्तीसगढ़ अनेक राज्यों को बिजली संयंत्रों के लिए कोयला उपलब्ध कराता है. हसदेव जंगलों का विवाद इसी से जुड़ा है. कोयला निकलता है तो जंगल कटते हैं. ताप विद्युत संयंत्र नदी जल स्रोतों पर भी दबाव बनाते हैं. इसलिए इस बार न्यूक्लियर, सौर और पंप स्टोरेज जैसे सेक्टर को बढ़ावा देने की कोशिशें की गई हैं. सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश के लोगों को सस्ती बिजली मिल सकेगी. इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है. जिंदल पावर और एनटीपीसी ग्रीन मिलकर 10,000 करोड़ रुपए की लागत से 2500 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन करेंगे. इसमें डोलेसरा में 500 मेगावाट और रायगढ़ में 2000 मेगावाट के सौर प्लांट शामिल होंगे. राज्य की प्रमुख बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी 80,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 4200 मेगावाट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट लगाने जा रही है. इसके अलावा, 57,046 करोड़ रुपए की लागत से 8700 मेगावाट क्षमता के स्टोरेज प्रोजेक्ट भी शुरू होंगे. यहां तक तो सबकुछ ठीक है. बिजली की जरूरत बढ़ रही है. आबादी बढ़ रही है. प्रति व्यक्ति खपत भी बढ़ रही है. बिजली के उपकरण बढ़ रहे हैं. बिजली तो चाहिए. लट्टू वाले बल्द की जगह एलईडी लाइट्स के आने से रोशनी के लिए बिजली की जरूरत कम हुई है पर रसोई में, स्नानघर में बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है. चार दशक पहले के भिलाई में लोग घर की पक्की छतों पर पानी भरते थे. फिर आया विंडो कूलर और अब हर तीसरे मकान में एसी लगा हुआ है. गर्मी लगातार बढ़ रही है. गर्मी सहने की क्षमता कम हो रही है. ताप विद्युत संयंत्र बिजली तो देते हैं पर पर्यावरण भी बिगाड़ते हैं. एनर्जी इन्वेस्टर्स समिट में ताप विद्युत परियोजनाओं में भी बड़ा निवेश आया है. अडाणी पावर लगभग 66.7 हजार करोड़ का निवेश करने जा रहा है. वह कोरबा, रायगढ़ और रायपुर में 1600-1600 मेगावाट के 3 थर्मल पावर प्लांट लगाएगा. जिंदल पावर रायगढ़ में 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए 12.8 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है. सरदा एनर्जी रायगढ़ में 660 मेगावाट क्षमता का ताप विद्युत संयंत्र लगाएगी. एनटीपीसी और सीएसपीजीसीएल 41,120 करोड़ रुपए की लागत से 4500 मेगावाट बिजली उत्पादन करेंगी. जाहिर है कि निजी क्षेत्र को सरकार लाल गलीचा बिछाकर देगी. सरकार ने इन संयंत्रों के लिए बड़े-बड़े वायदे भी किये होंगे. अर्थात ये पर्यावरण बिगाड़ेंगे और सरकार विरोध के हर स्वर को कुचल देगी. पहले पर्यावरण बिगड़ेगा, फिर बिजली आएगी और फिर लोग एसी लगाकर गर्मियों में जिन्दा रहने की कोशिश करेंगे. किया-धरा सब बराबर.

Chhattisgarhia Olympic का समापन, जिला स्तर पर पहुंचने खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन… राजभवन के घेराव में भिलाई से पहुंचे कांग्रेसी
Big news : गैंगस्टर को दिन दहाड़े हत्या, घर के बाहर बुलाकर गोलियों से भून दिया बदमाशों ने
महबूबा मुफ्ती का आरोप- हमेशा की तरह मुझे फिर नजरबंद कर दिया गया
भिलाई में शिव ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन : 2 से 5 जनवरी तक सुधांशु महाराज देंगे दिव्य प्रवचन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चार बार माफ करने वाले पति ने इस बार दे दी खौफनाक सजा, प्रेमी के साथ पांचवीं बार भागी थी पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला चार बार माफ करने वाले पति ने इस बार दे दी खौफनाक सजा, प्रेमी के साथ पांचवीं बार भागी थी पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article shreekanchanpath 147 # 11 March 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?