भिलाई। विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मंडल द्वारा गुरुवार 2 जनवरी से 5 जनवरी तक चलने वाले चार दिवसीय शिव ज्ञान गंगा महोत्सव आयोजन किया गया है। विश्व जागृति मिशन संस्थापक सुधांशु महाराज का 2 जनवरी को नगर आगमन हो रहा है। सुधांशु महाराज को राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संदीप खेमका ने दी उन्होंने बताया की 2 जनवरी से 5 जनवरी तक गुरुदेव भिलाई के जयंती स्टेडियम के समीप स्थित मैदान में आ रहे हैं। गुरुवार 2 जनवरी को संध्याकालीन सत्र में शाम 5 बजे से और फिर तीन-चार और पांच जनवरी को प्रातः कालीन सत्र में सुबह 9 बजे से और संध्या कालीन सत्र में शाम 5 बजे से गुरुदेव अपने व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और सांसद सहित विशेष जनों शामिल होने जा रहे हैं। उनके प्रोटोकॉल के तहत ही पंडाल का निर्माण भी कराया गया है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेश से भी लोग आते हैं। इनके रहने और आवास की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है। प्रवचन स्थल पंडाल के समीप में ही प्रवचन पश्चात निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जनवरी को कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर जयंती स्टेडियम कार्यक्रम स्थल में समाप्त होगी। समिति द्वारा धर्म प्रेमी सज्जनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। प्रेस वार्ता मे प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष चम्मन लाल बंसल, महासचिव जयशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव देवांगन, दिनेश लोहिया, सुनील चौरसिया साहित अन्य लोग उपस्थिति थे।




