ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आस्था, मानवता और तर्क का रिश्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आस्था, मानवता और तर्क का रिश्ता

By Om Prakash Verma
Published: May 6, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
सृष्टि हमेशा परिवर्तनशील रही है और रहेगी। धरती का नक्शा भी लगातार बदलता रहता है। अलबत्ता इसकी गति इतनी धीमी है कि एक या दो पीढ़ी इसका आभास नहीं किया जा सकता। स्वयं ब्रह्मांड भी चलायमान है और उसमें भी लगातार परिवर्तन होते रहते हैं। पर कुछ धर्म हैं जो एक-एक ग्रंथ को पकड़कर बैठ गए हैं और उसी में खोए रहना चाहते हैं। और यही समस्या की जड़ है। कोई भी ग्रंथ समय सापेक्ष होता है। समय के साथ उसमें बदलाव होने ही चाहिए क्योंकि दुनिया बदल चुकी होती है। परिवेश बदल चुका होता है, लोग और उनकी सोच बदल चुकी होती है। पिछले सौ साल का ही इतिहास देख लें तो पाएंगे कि बहुत से रस्म रिवाज बदल गए हैं और परिवर्तन का यह दौर अभी रुका नहीं है। पर इस्लामी कट्टरपंथी परिवर्तन के खिलाफ हैं। प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने इस मुद्दे को एक बार फिर उठाकर खलबली मचा दी है। अपने तेवरों और लेखनी के कारण बांग्लादेश से निर्वासित तसलीमा ने कहा कि पिछले 1400 सालों में इस्लाम का कोई विकास नहीं हो पाया। वह समय के साथ बदल नहीं पाया। जब तक इस्लाम खुद को विकसित नहीं करेगा, तब तक वह आतंकवादियों को जन्म देता रहेगा। पहलगाम आतंकी हमले और ढाका में 2016 के आतंकी हमले के बीच समानताएं बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां हिन्दू पूछकर मारा तो ढाका में जो लोग कलमा नहीं पढ़ पाए, उनका कत्ल कर दिया गया। जब-जब आस्था को तर्क और मानवता पर हावी होने दिया जाता है, तब-तब यही होता है। तसलीमा कहती हैं कि यूरोप में चर्च संग्रहालयों में बदल गए, लेकिन मुसलमान हर जगह मस्जिद बनाने में व्यस्त हैं। हजारों मस्जिदें हैं और वे और भी मस्जिदें बनाना चाहते हैं। वे जिहादी पैदा करते हैं। मुसलिम परिवारों के बच्चों की शिक्षा को लेकर वे कहती हैं कि मदरसे नहीं होने चाहिए। सभी बच्चों को औपचारिक शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। सिर्फ धार्मिक किताब से काम नहीं चलेगा। फिलहाल तो भारत में हिन्दू और मुसलमान दोनों ही इस होड़ में शामिल दिखाई देते हैं। कोई मंदिर बनवाने में लगा है तो कोई मस्जिद बनवाने में। विश्व के चोटी के शैक्षणिक संस्थानों में एक भी भारतीय संस्थान नहीं है। अब कहीं विकास की बातें नहीं होतीं-केवल आस्था की बातें होती हैं। लोग पीछे की ओर लौटना चाहते हैं। यह भी एक तरह का पलायनवाद है। जब राजनीति को बढ़ती आबादी और उसकी समस्याओं का हल नहीं सूझा तो उसने पुराने रिकार्ड बजाने शुरू कर दिये। आस्था का यह पागलपन अब सिर चढ़कर बोल रहा है। अब वो नहीं पूछता की नौकरियां कब मिलेंगी? हर ठेके के पीछे एक ही चेहरा क्यों है? हाहाकारी महंगाई से कब बेचारी जनता का पीछा छूटेगा? वह तो खुश है कि देश सनातन की ओर लौट रहा है। एक बार फिर यहां राजा होंगे, राजा के जमींदार और उनके लठैत होंगे।

अब गांव में भी बनेंगे प्राइवेट अस्पताल: मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं…. ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल निर्माण के लिए निजी क्षेत्र को राज्य सरकार देगी अनुदान
बस्तर में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह- कांग्रेस जंग लगा लोहा, इस चुनाव के बाद डायनासोर की तरह हो जाएगी विलुप्त
वैशाली नगर विधानसभा के बारह वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि, पार्षद व छाया पार्षद आपसी सामंजस्य से करेंगे क्षेत्र का विकास
वनांचल क्षेत्र में सड़क निर्माण से मिलने लगी बुनियादी सुविधाएं : नारायणपुर में पहाड़ों को काटकर बनाया गया सड़क मार्ग
भिलाई निगम क्षेत्र में मितान योजना के तहत 421 हितग्राही हुए लाभान्वित.. एक फोन कॉल पर मिल रही है घर पहुंच सेवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : नशे की हालत में ट्रैफिक पुलिस से उलझा युवक, कार्रवाई के दौरान की बदसलुकी, गिरफ्तार
Next Article ऑपरेशन शंखनाद : गो-तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, जशपुर में 12 गोवंश को पुलिस ने बचाया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?