ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन शंखनाद : गो-तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, जशपुर में 12 गोवंश को पुलिस ने बचाया
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

ऑपरेशन शंखनाद : गो-तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, जशपुर में 12 गोवंश को पुलिस ने बचाया

By Mohan Rao Published May 6, 2025
Share
गो तस्करी के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ऑपरेशन शंखनाद के तहत 12 गोवंश को बचाया गया। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में निवासी डड़गांव निवासी सुखलाल भगत और निलेश भगत को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करों के विरुद्ध ऑपरेशन शंखनाद के तहत् लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है, पुलिस के द्वारा ऑपरेशन शंखनाद जारी होने के दिनांक से अब तक 850 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।

ताजा मामले में चौकी मनोरा क्षेत्र अंतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी मनोरा पुलिस को 5 मई 25 की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कुछ व्यक्ति 12 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खूंटा पानी, डुमरटोली के  जंगल के रास्ते , गोविंदपुर झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के बाद एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में  ग्राम खूंटा पानी, डुमरटोली जाकर मुखबिर के बताए अनुसार मौके पर पहुंचे।

यहां 12 गो वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हांकते हुए ले जा रहे थे।  जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी बंदी कर 12 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। तस्करी में संलिप्त दो तस्करों सुखलाल भगत (43) व निलेश भगत (22) को हिरासत में लिया गया है। तस्करी में सम्मिलित अन्य तस्कर पुलिस को आता देख रात्रि में,जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए है, पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी आरोपी तस्करों ने बताया कि वे गोविंदपुर निवासी एक गोला खान नाम के व्यक्ति के कहने पर गौ वंशों को ग्राम औरकेला, थाना आस्ता, से लेकर गोविन्दपुर (झारखंड) ले जा रहे थे। जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। प्रर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी तथा गोवंशों की बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक दिनेश पुरैना, प्रधान आरक्षक बितीन कुमार भगत, प्रीतम टोप्पो, आरक्षक रवि पैंकरा व भीखाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत  चौकी मनोरा अंतर्गत 12 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।  दो पशु तस्करों को हिरासत में लिया गया है। फरार तस्करों की पतासाजी जारी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao May 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आस्था, मानवता और तर्क का रिश्ता
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ हो रही सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ हो रही सशक्त

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?