ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब गांव में भी बनेंगे प्राइवेट अस्पताल: मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं…. ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल निर्माण के लिए निजी क्षेत्र को राज्य सरकार देगी अनुदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अब गांव में भी बनेंगे प्राइवेट अस्पताल: मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं…. ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल निर्माण के लिए निजी क्षेत्र को राज्य सरकार देगी अनुदान

By @dmin
Published: June 26, 2021
Share
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्ययोजना तैयार करने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और मजबूती प्रदान करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अब निजी क्षेत्र का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो सके, इसके लिए सभी शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ ही स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के निर्माण में निजी क्षेत्र का सहयोग भी लिया जाएगा। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल निर्माण के लिए निजी क्षेत्रों को राज्य सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को आगामी 10 दिनों में इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि बीते ढाई सालों में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए अनेक कार्य किए गए हैं, किन्तु अभी भी छोटे जिला मुख्यालयों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना महामारी के बदलते स्वरूप से निपटने एवं प्रदेशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु राजधानी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य अधोसरंचना के विस्तार और उनके सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के लिए विशेषकर ग्रामीण इलाकों में सभी शासकीय अस्पतालों में सुविधा में वृद्धि के साथ ही निजी क्षेत्र की सहायता लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि राज्य में उद्योगों की स्थापना हेतु विभिन्न प्रकार के अनुदान दिये जाते हैं। यह अनुदान सेवा क्षेत्र के उद्योगों को भी दिया जाता है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी क्षेत्र के अस्पतालों की स्थापना हेतु किसी प्रकार के प्रोत्साहन दिये जाने के प्रावधान नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ बनाने हेतु निजी क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल स्थापना हेतु प्रोत्साहित करने के लिये अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए उद्योग विभाग को 10 दिनों में कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया है।

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को बड़ी राहत, रोटेशन पर मिलेगा साप्ताहिक अवकाश.. केवल 8 घंटे काम
भिलाई निगम के नए आयुक्त डीके ध्रुव ने संभाला कार्यभार, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा
कोरोना का कहर: प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार के पार…. 1411 नए मरीजों की पुष्टि…. तीन दिन बाद रायपुर घटे मामले
सरकार का फैसला, भारत में सड़क परियोजनाओं में शामिल नहीं हो पाएंगी चीनी कंपनियां
झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनेगा ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई… स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की मौजूदगी में एमआरएचआरयू के लिए सीजीएमएससी और आईसीएमआर के बीच एमओयू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस भारत में कोरोना: 86 दिनों बाद एक्टिव केस 6 लाख से नीचे आए… बीते 24 घंटे में सामने आए 48 हजार नए मामले… 1183 मौतें
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 253 # 26 june 2021

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?