ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्लेनमार्क फार्मा ने पेश की दवा: कंपनी दावा संक्रमण की शुरुआत में हो सकेगा कोरोना का इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ग्लेनमार्क फार्मा ने पेश की दवा: कंपनी दावा संक्रमण की शुरुआत में हो सकेगा कोरोना का इलाज

By @dmin
Published: June 20, 2020
Share
Glenmark Pharma introduces drug: company claims to be able to treat corona in early infection
Glenmark Pharma introduces drug: company claims to be able to treat corona in early infection
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवा पेश की है। इस बात की जानकारी कंपनी ने शनिवार को एक बयान में दी। ग्लेनमार्क ने शनिवार को कहा कि इसने वायरस के हल्के और कम लक्षण वाले कोरोना मरीजों के इलाज के लिए फैबीफ्लू ब्रांड नाम से एंटीवायरल दवा फेविपिराविर लॉन्च की है। मुंबई की इस कंपनी नेकहा था कि उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से इस दवा के विनिर्माण और विपणन की अनुमति मिल गई। कंपनी ने कहा कि फैबिफ्लू कोविड-19 के इलाज के लिए पहली खाने वाली फेविपिराविर दवा है, जिसे मंजूरी मिली है।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ग्लेन सल्दान्हा ने कहा, यह मंजूरी ऐसे समय मिली है जबकि भारत में कोरोना वायरस के मामले पहले की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली काफी दबाव में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फैबिफ्लू जैसे प्रभावी इलाज की उपलब्धता से इस दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। सल्दान्हा ने कहा कि क्लिनिकल परीक्षणों में फैबिफ्लू ने कोरोना वायरस के हल्के संक्रमण से पीडि़त मरीजों पर काफी अच्छे नतीजे दिखाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह खाने वाली दवा है जो इलाज का एक सुविधाजनक विकल्प है। उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार और चिकित्सा समुदाय के साथ मिलकर काम करेगी ताकि देशभर में मरीजों को यह दवा आसानी से उपलब्ध हो सके।

यह दवा चिकित्सक की सलाह पर 103 रुपए प्रति टैबलेट के दाम पर मिलेगी। पहले दिन इसकी 1800 एमजी की दो खुराक लेनी होगी। उसके बाद 14 दिन तक 800 एमजी की दो खुराक लेनी होगी। ग्लेनमार्क फार्मा ने कहा कि मामूली संक्रमण वाले ऐसे मरीज जो मधुमेह या दिल की बीमारी से पीडि़त हैं, उन्हें भी यह दवा दी जा सकती है।

चीनी-भारतीय सेनाओं का ‘हैंड-इन-हैंड-2019’ आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण संपन्न
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अनन्या ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं…
CG big news : कोरबा के कुसमुंडा खदान में सुरक्षा कर्मियों ने चोरों पर की फायरिंग, केबल चुराने पहुंचे थे चोर
स्टेशन के पास मिलने आओ, नहीं तो बदनाम कर दूंगी’ फिर शराब के साथ पहुंचा प्रेमी और कर दी हत्या
एक और उपलब्धि : नीति आयोग द्वारा ‘सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स’ जारी, पूरे देश में प्रगति के आधार पर रायपुर नगरीय क्षेत्र ‘फ्रंट रनर’ की श्रेणी में शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुंबई पुलिस ने यश राज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत संग हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मुंबई पुलिस ने यश राज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत संग हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी
Next Article Focus will also be on poultry sheds and fisheries in Gothan: Collector Bhure said flagship schemes are most important गौठानों में मुर्गी शेड और मछली पालन पर भी होगा फोकस: कलेक्टर भूरे ने कहा फ्लैगशिप योजनाएं सबसे अहम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?