ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अनन्या ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अनन्या ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं…

By Sonu Sahu
Published: August 20, 2023
Share
SHARE

अनन्या पांडे जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह छोटे शहर की लड़की के रोल में नजर आएंगी। यह 2019 में आई आयुष्मान की ही हिट फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। अनन्या पांडे ने अब तक बड़े शहरों की महिलाओं वाले रोल ही अदा किए हैं। अब राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित ड्रीम गर्ल 2 में वह पहली बार अलग तरह का किरदार अदा करेंगी। इसे लेकर हाल ही में अनन्या ने चुप्पी तोड़ी है।

गौतलब है कि अनन्या ने वर्ष 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। अब वह शानदार कंटेंट वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने पिछले चार वर्षों में खुद में आए बदलावों पर बात की। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली अपनी ट्रोलिंग पर भी दिल की बात साझा की है। बता दें कि अनन्या को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में हुई एक मीडिया बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह इस चीज से बतौर एक्टर और एक इंसान के रूप में प्रभावित होती हैं? इस पर अनन्या ने कहा, ‘बतौर एक्टर तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन एक इंसान के रूप में प्रभावित जरूर होती हूं। लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं।

फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर अनन्या ने कहा, ‘आयुष्मान काफी टिप-टॉप रहे। जब तक वह तैयार होकर सेट पर आते थे, तब तक ऐसा लगता था कि फिल्म में कोई गेस्ट अपीयरेंस है, क्योंकि वह पहचान में नहीं आते थे। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें आयुष्मान ने तमाम टिप्स दिए। अनन्या ने कहा, ‘हम टेक से पहले अपनी लाइनों को कई बार पढ़ते थे, ताकि लाइनें और बोली सब सही रहें।

बता दें कि अनन्या ने फिल्मों में ज्यादातर शहरी लड़की के रोल अदा किए हैं। ड्रीम गर्ल 2 के जरिए वह अपनी यह छवि तोडऩे की कोशिश में हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘किस्मत से हमारी फिल्म की शूटिंग मथुरा में शुरू हुई और यहां मैंने काफी वक्त बिताया। जिस वक्त शूटिंग नहीं हो रही होती थी, मैं बाहर जाती थी, लोकल फूड एंजॉय करती थी…लोगों को देखती थी। इसके बाद अपने लुक को वैसा ही बनाने की कोशिश करती थी।

अनन्या ने कहा कि फिल्म की स्टारकास्ट शानदार है, जिसमें परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज और असरानी जैसै सितारे हैं। सभी की भूमिकाएं शानदार हैं। मैं सिनेमा की दुनिया में हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश में हूं। इस फिल्म के जरिए मुझे अलग तरह के दर्शक मिलेंगे। बता दें कि ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त को रिलीज होगी।

Election Breaking : रुझानों में एमपी-राजस्थान में भाजपा को और तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
शराब के नशे में ड्यूटी पड़ी भारी, जशपुर में कलेक्टर ने हेड मास्टर और एसएसपी ने सिपाही को किया निलंबित
CG Crime : प्रेम त्रिकोण में स्कूली छात्रों की हत्या, तीन नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार… लड़की से मिलने के बहाने बुलाया था छात्रों को
सबका विकास और विकसित भारत के संकल्प की नींव मजबूत करने वाला बजट: रत्नावली कौशल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : नौकर के भरोसे दुकान छोड़ना पड़ा भारी, मालिक पहुंचा तो उड़े होश… जानें क्या है पूरा मामला
Next Article महासमुंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 655 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?