ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और उपलब्धि : नीति आयोग द्वारा ‘सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स’ जारी, पूरे देश में प्रगति के आधार पर रायपुर नगरीय क्षेत्र ‘फ्रंट रनर’ की श्रेणी में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

एक और उपलब्धि : नीति आयोग द्वारा ‘सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स’ जारी, पूरे देश में प्रगति के आधार पर रायपुर नगरीय क्षेत्र ‘फ्रंट रनर’ की श्रेणी में शामिल

By @dmin
Published: November 25, 2021
Share
एक और उपलब्धि : नीति आयोग द्वारा 'सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स' जारी, पूरे देश में प्रगति के आधार पर रायपुर नगरीय क्षेत्र 'फ्रंट रनर' की श्रेणी में शामिल
एक और उपलब्धि : नीति आयोग द्वारा 'सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स' जारी, पूरे देश में प्रगति के आधार पर रायपुर नगरीय क्षेत्र 'फ्रंट रनर' की श्रेणी में शामिल
SHARE

मुम्बई एवं हैदराबाद जैसे महानगरों को पीछे छोड़ा
रायपुर। नीति आयोग द्वारा 23 नवम्बर 2021 को जारी ”सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स” में छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर नगरीय क्षेत्र को फ्रंट रनर” की श्रेणी में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा प्रथमबार इस प्रकार के सतत् विकास लक्ष्य अंतर्गत शहरी इंडेक्स को जारी किया गया है। इंडेक्स में देश के 56 नगरीय क्षेत्रो को 77 सूचकांको में प्राप्त की गई प्रगति के आधार पर रैंकिंग दी गई है। जिसमें रायपुर ने 67.36 अंक प्रदान कर 20वीं रैंक प्राप्त की है। 56 नगरीय क्षेत्रो में सर्वाधिक अंक 75.5 प्राप्त कर शिमला प्रथम रैंक पर है। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस इंडेक्स में रायपुर शहर का स्कोर व रैंक अनेक बड़े व प्रमुख शहरो जैसे- मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर, लखनऊ, प्रयागराज, रांची, इंदौर से बेहतर है।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सतत् विकास को सुनिश्चित करने 17 एसडीजी लक्ष्य निर्धारित किये गये है। एसडीजी के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु देश तथा राज्य प्रतिबद्ध है। राज्य स्तर पर इन लक्ष्यों के अंतर्गत प्राप्त प्रगति के मूल्यांकन हेतु राज्य योजना आयोग द्वारा ‘एस.डी.जी. स्टेट इंडिकेटर फ्रेमवर्क’ एवं ‘एस.डी.जी. बेसलाईन एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट’ तैयार की गई है, जिसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 जुलाई 2021 को जारी किया गया है। इस फ्रेमवर्क के आधार पर विभागों द्वारा सतत् अनुश्रवण व अनुशीलन रायपुर शहर की इस उपलब्धि में सहायक रहा है।

सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स’ में रायपुर शहर को एस.डी.जी. गोल 12 (रिस्पोंसिबल प्रोडक्शन एण्ड कंजप्शन) में सर्वाधिक 86 अंक, गोल 4 (क्वालिटी एजुकेशन) तथा गोल 6 (क्लीन वाटर एण्ड सेनिटेशन) में 79 अंक प्राप्त हुये है। साथ ही गोल 7 (अर्फोडेबल एण्ड क्लीन एनर्जी), गोल 9 (इंडस्ट्री, इनोवेशन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर), गोल 11 (स्टेनेबल सिटीज एण्ड कम्युनिटीज), गोल 13 (क्लाईमेट एक्शन तथा गोल 16 (पीस, जस्टिस एण्ड स्ट्रोंग इंस्टीट्यूशन) में भी अच्छा स्कोर प्राप्त हुआ है। जिसके कारण रायपुर को ‘फ्रंट रनर’ की श्रेणी में रखा गया है। नीति आयोग द्वारा जारी ‘सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स’ में 56 शहरों को दी गई रैंकिंग इस प्रकार हैै –

Gustakhi Maaf: फूड इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर का तराजू
टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की
लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में पहले नम्बर पर छत्तीसगढ़: छह माह में पूरा किया लक्ष्य
बालोद में सनकी पति ने पत्नी की हत्या, चाय बनाने के नाम पर विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला
धमाका: भागलपुर में 10 लोगों की मौत से सनसनी, पीएम मोदी ने नीतीश से की बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समुद्र में भारत की ताकत और बढ़ी, आईएनएस वेला नौसेना के बेड़े में शामिल समुद्र में भारत की ताकत और बढ़ी, आईएनएस वेला नौसेना के बेड़े में शामिल
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced खतरा अभी टला नहीं: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?