ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: October 29, 2024
Share
SHARE

रायपुर। शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी करने वाले चार साइबर आरोपी वेस्ट बंगाल, रायपुर, महासमुंद से गिरफ्तार किया गया। 40 से अधिक चालू बैंक खाता, 10 वाहन 3 कार, 6 मोटर साइकिल, बैंक खाता, एटीम कार्ड, सिम भी जब्त किया गया।

आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन पर रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर टीम द्वारा साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर विवेचना किया जा रहा है। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं सिम प्रोवाइडर के साथ अलग अलग साइबर फ्राड गिरोह में शामिल कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

केश 1 : प्रमोद बजाज ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 22 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 7/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस दर्ज कराया था। उक्त प्रकरण में पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपी तापस बनर्जी पिता अभिजीत बनर्जी उम्र 26 वर्ष पता आईसी बॉस रोड टेंडल बागान रोड हावड़ा वेस्ट बंगाल जो अपराध से प्राप्त रकम को अलग अलग खाता में ट्रांसफर करने का कार्य करता था, आरोपी के कब्जे बैंक खाता, मोबाइल, सिम कार्ड जब्त किया गया है।

केश 2 : निकिता पवार ने ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी के नाम से उनसे 21 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 12/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस दर्ज कराई थी। प्रकरण में बैंक खाता सप्लायर महेश जैस पिता रघुनाथ जैस उम्र 52 वर्ष पता पंजाबी पारा महासमुंद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक खाता, मोबाइल, सिम कार्ड जब्त किया गया है।

केश 3 : किशोर राजदेव ने आयरन सप्लाई के नाम से फर्जी ईवे बिल भेज कर उनसे 43 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 199/24 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि दर्ज कराया था। अग्रिम विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को प्राप्त होने पर विवेचना क्रम में फर्जी बैंक खाता खोल ईवे बिल तैयार कर रकम ट्रांसफर कार्य करने वाले आरोपी सूरज सिंह पिता जितेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष पता ओल्ड कोर्ट मोड नईमनगर फरीदपुर वर्धमान वेस्ट बंगाल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सिम कार्ड, मोबाइल जप्त किया गया है।

केश 4 : महेश चंदानी ने शेयर ट्रेडिंग के नाम से उनसे 1.16 करोड़ रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 261/24 धारा 420,34 भादवि दर्ज कराया था। अग्रिम विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को प्राप्त होने पर विवेचना क्रम में  बैंक खाता सप्लायर आरोपी कमल खट्टर पिता किशन खट्टर उम्र 27 वर्ष पता राजीव नगर शंकर नगर रायपुर के कब्जे से 3 कार, 6 मोटर साइकिल, 40 चालू बैंक खाता मोबाइल, सिम जप्त किया गया है। प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हीरासत पर जेल भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार गरीब बच्चों के साथ कर रही है मजाक
Gustakhi Maaf: धर्म की गलत सलत व्याख्या का परिणाम
CG Crime : जादू टोना के शक में अधमरा होते तक पिटाई, दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Gustakhi Maaf: फिर वही जातिगत समीकरण पर राजनीति
टाउनशिप में गंदे पानी की समस्या: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने बीएसपी प्रबंधन से कहा हम पिलाएंगे लोगों को पानी… प्लांट लगाने जमीन दे बीएसपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजरंग दुबे ने लिया जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ का चार्ज, दिवाली बाद आएंगे भिलाई के नए आयुक्त
Next Article बजट 2025: एल्युमीनियम उद्योग की मांग- बढ़ते आयात से हो बचाव; ताकि घरेलू बाजार तक पहुंच हो सुरक्षित और नया निवेश हो आकर्षित बजट 2025: एल्युमीनियम उद्योग की मांग- बढ़ते आयात से हो बचाव; ताकि घरेलू बाजार तक पहुंच हो सुरक्षित और नया निवेश हो आकर्षित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?