ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: फिर वही जातिगत समीकरण पर राजनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: फिर वही जातिगत समीकरण पर राजनीति

By Om Prakash Verma
Published: January 9, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
अंग्रेजों ने हमें हिन्दू-मुसलमान में बांटा और हमने सारी हदें पार कर दीं. मतांतरित होना कोई नई बात नहीं है. समय-समय पर संतों ने नए मतों का प्रचार किया और लोग उनके अनुयायी हो गए. पर इन सब में एक बात समान है कि सभी की आस्था एक ऐसी अदृश्य शक्ति में है जो इस सृष्टि को चला रहा है. किसी दार्शनिक ने कहा था कि अपढ़-कुपढ़ लोगों के देश में लोकतंत्र एक मजाक बन जाता है. भारत आज इसकी पराकाष्ठा के दौर से गुजर रहा है. भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस, सभी जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों की बात करते हैं. मोदी गुजराती हैं तो क्या वे छत्तीसगढ़ के दुश्मन हैं? अगर नहीं, तो फिर क्षेत्रीयता की बातें क्यों की जाती हैं? छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं. दोनों बड़ी पार्टियों ने कमर कस ली है. दन्तेश्वरी मंदिर से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि लोकसभा में सभी 11 सीटें जीतनी हैं. इसके लिए क्षेत्रीय और जातिगत आधार पर नाम तय किये जायेंगे. कांग्रेस भी ऐसा ही करती है. यह क्या बात हुई? योग्यता एक तरफ और जातिगत समीकरण एक तरफ. इसी समीकरण के चलते किसी एक सीट पर चार-छह साहू खड़े हो जाते हैं तो किसी सीट पर 10-12 चंद्राकर. कहीं बघेल से बघेल लड़ रहा होता है तो कहीं वर्मा से वर्मा. ऐसे में सही नेतृत्व कैसे उभरेगा? 10 साल पहले ऐसा लगा था कि लोकतंत्र का यह मजाक अब खत्म होगा. लोगों को लगा था कि व्यक्ति पूजा और जातपात के आधार आधारित राजनीति पर भाजपा अंकुश लगाएगी. पर अब वह भ्रम टूटने लगा है. कांग्रेस के अल्पसंख्यक वाद पर भाजपा के बहुसंख्यकवाद को भारी पड़ना ही था और वह पड़ा भी पर अब यहां भी वही ट्रेन की जनरल बोगी वाला हाल है. खचाखच भरे जनरल बोगी में पहले आदमी हैण्डल पकड़कर केवल पांव धरने की जगह ढूंढता है. इतना मिल गया तो वह ट्रेन में लटका हुआ सफर करता है. पर शनैः-शनैः वह अपना कम्फर्ट जोन ढूंढता है. पहले धक्का-मुक्की कर भीतर पहुंचता है. फिर किसी सीट के किनारे अपनी आधी टिकाता है. फिर ठेलम-ठेली करके अपने लिये पूरी जगह बना लेता है. बस चला तो पालथी मार लेता है और फिर बाजू वाले पर टिककर सो जाता है. यहां तक तो फिर भी ठीक है. पर जब वह अन्य मुसाफिरों के मुंह पर दरवाजा बंद करने लगता है तो मानवता की सीमाओं को लांघ जाता है. छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कब्जा करने के लिए अभी उसके पास काम-काज का श्रेष्ठ मौका है. फिर वह उसी फंदे पर क्यों झूल जाना चाहती है जिसने कांग्रेस की मिट्टी पलीद कर दी. क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों के चक्कर में कर्मठ कार्यकर्ता हाशिए पर रहे और फिर पार्टी के लिए गड्ढा खोद दिया. क्या ऐसे ही विश्व गुरू बनेगा भारत?

स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22466 करोड़ का बजट, मंत्री यादव ने कहा- बदलेगी शिक्षा की तस्वीर
गोबर खरीदी केंद्र में पहुंचे महापौर व विधायक देवेंद्र यादव… महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा…100 पैकेट दीया का आर्डर दिया
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना को तख्तापलट का डर, लोगों से अलर्ट रहने की अपील की
बड़ी सफलता: बडगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला
Breaking News : सरकार ने बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तारीख… अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे जमा, सरकार ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 87 # 09 January 2024
Next Article अंडा के धान खरीदी केन्द्र का विधायक ललित चंद्राकर ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायत पर प्रबंधक को दी चेतावनी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?