ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट 2025: एल्युमीनियम उद्योग की मांग- बढ़ते आयात से हो बचाव; ताकि घरेलू बाजार तक पहुंच हो सुरक्षित और नया निवेश हो आकर्षित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बजट 2025: एल्युमीनियम उद्योग की मांग- बढ़ते आयात से हो बचाव; ताकि घरेलू बाजार तक पहुंच हो सुरक्षित और नया निवेश हो आकर्षित

By Om Prakash Verma
Published: October 30, 2024
Share
बजट 2025: एल्युमीनियम उद्योग की मांग- बढ़ते आयात से हो बचाव; ताकि घरेलू बाजार तक पहुंच हो सुरक्षित और नया निवेश हो आकर्षित
बजट 2025: एल्युमीनियम उद्योग की मांग- बढ़ते आयात से हो बचाव; ताकि घरेलू बाजार तक पहुंच हो सुरक्षित और नया निवेश हो आकर्षित
SHARE

घरेलू जरूरत को पूरा करने के लिए अगले 6 वर्षों में 3 लाख करोड़ रु. की है आवश्यकता
एल्युमीनियम आयात पर हैवी ड्यूटी लगाकर घरेलू कंपनियों का बचाव किया जाए
जरूरी कच्चे माल पर मौजूदा कर संरचना को तर्कसंगत बनाया जाए

रायपुर/ भारत के शीर्ष एल्युमीनियम उत्पादकों की शीर्ष प्रतिनिधि संस्था एल्युमीनियम ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के पास बजट से पहले अपना प्रतिनिधि-प्रस्ताव दाखिल किया है। यह विभाग भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस प्रस्ताव में भारत की निरंतर वृद्धि में एल्युमीनियम की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया गया है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के मद्देनजर यह भूमिका और ज्यादा अहम हो जाती है। वर्तमान एवं भावी एप्लीकेशन में एल्युमीनियम के व्यापक इस्तेमाल को देखते हुए कहा जा सकता है कि उच्च एल्युमीनियम उपयोग उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का स्थापित चिन्ह है। इसीलिए यूएसए, मलेशिया व इंडोनेशिया जैसे कई देशों ने एल्युमीनियम को एक ’रणनीतिक क्षेत्र’ बताया है।

उद्योग जगत के अनुमानों के अनुसार भारत में एल्युमीनियम की प्रति व्यक्ति खपत अब भी सिर्फ 3 किलोग्राम प्रति वर्ष है जबकि इसका वैश्विक औसत रु. 12 किलो का है। देश में एल्युमीनियम की घरेलू मांग 2030 तक 10 मिलियन टन सालाना हो जाएगी लेकिन फिर भी यह उद्योग नए निवेश को आकर्षित करने में बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। अब तक भारतीय एल्युमीनियम उद्योग 1.5 लाख करोड़ रुपए (20 अरब डॉलर) का निवेश कर चुका है ताकि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता को 4.2 मिलियन टन सालाना किया जा सके। हालांकि, 10 मिलियन टन सालाना की अपेक्षित मांग को पूरा करने के लिए अगले 6 सालों में रु. 3 लाख करोड़ (लगभग 40 अरब डॉलर) के अतिरिक्त निवेश की आवश्यकता है, साथ ही भारत में और अधिक रोजगार भी सृजित करने होंगे।

गौर तलब है कि एल्युमीनियम एक रणनीति धातु है; रक्षा, एयरोस्पेस तथा उभरते उद्योगों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, पावर ट्रांस्मिशन व सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर में इसका व्यापक उपयोग होता है; इसलिए भारत के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह एल्युमीनियम उत्पादन में आत्मनिर्भर बने। ताजा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एल्युमीनियम उत्पादकों ने केन्द्र सरकार से निवेदन किया है कि भारतीय एल्युमीनियम उद्योग को बढ़ते आयात से बचाया जाए। बीते कुछ सालों में प्राइमरी एल्युमीनियम का आयात दोगुना हो गया है और इसके अलावा घटिया क्वालिटी के कचरे एवं डाउनस्ट्रीम उत्पादों में भी काफी उछाल आया है, खासकर चीन की ओर से।

उद्योग जगत के सदस्यों ने इस तथ्य पर रोशनी डाली है कि घरेलू बाजार में आयात का प्रवाह होने से इस क्षेत्र में नए निवेश में अड़चन आएगी, जबकि भारत में वे सभी आवश्यक चीज़ें मौजूद हैं जो इसे एक वैश्विक एल्युमीनियम केन्द्र बना सकती हैं। इनके अनुसार, आयात में उछाल के पीछे मुख्य कारण है प्राइमरी/ डाउनस्ट्रीम उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम होना तथा एल्युमीनियम में प्राइमरी गुड्स एवं स्क्रैप के बीच ड्यूटी में अंतर होना। यह बाकी नॉन-फैरॉस धातुओं से भिन्न है जहां स्क्रैप व प्राइमरी पर ड्यूटी एक समान है।

इसलिए ऐसोसिएशन ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि प्राइमरी/ डाउनस्ट्रीम उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी को मौजूदा 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए ताकि नया निवेश आकर्षित हो और राष्ट्र की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने में मदद मिले। इसके अलावा घटिया आयात को काबू करने के लिए एल्युमीनियम स्क्रैप पर आयात शुल्क अन्य एल्युमीनियम उत्पादों के बराबर 7.5 प्रतिशत रखा जाना चाहिए। इस उपाय से घरेलू स्क्रैप की रिसाइकलिंग को प्रोत्साहन मिलेगा और घटिया क्वालिटी के विदेशी स्क्रैप की आमद सीमित होगी, इस तरह देश की सर्कुलर अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी।

वैश्विक प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि नीतियां ऐसी बनें जिनसे सस्टेनेबल माहौल पनपे, घरेलू उद्योग पोषित होए और भारत वैश्विक बाजार में एक लीडर के तौर पर स्थापित हो सके। इससे उद्योग को कुछ राहत मिलेगी जो पहले ही उच्च कराधान एवं नियामकीय शुल्कों से पस्त है। इस समय एल्युमीनियम उद्योग की उत्पादन लागत में तकरीबन 17 प्रतिशत हिस्सा टैक्स, लेवी और नियमों के अनुपालन संबंधी खर्चों का होता है। इस बोझ को कुछ कम करने के लिए ए.ए.आई. ने महत्वपूर्ण कच्चे माल पर कराधान को तुरंत तर्कसंगत बनाने का प्रस्ताव दिया है।

घरेलू एल्युमीनियम उद्योग के मौजूदा निवेश के चलते 8 लाख से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियों की रचना हुई है तथा दूरस्थ इलाकों 4,000 से ज्यादा लघु एवं मध्यम उपक्रमों (खासकर डाउनस्ट्रीम सेक्टर में) के विकास को बढ़ावा मिला है। ए.ए.आई. के मुताबिक रु. 3 लाख करोड़ (40 अरब डॉलर) का अतिरिक्त निवेश माननीय प्रधानमंत्री के ’’आत्मनिर्भर भारत’’ विज़न के मुताबिक है और इससे देश भर में आजीविका के 20 लाख अवसर भी बनेंगे। यदि सरकार कराधान को तर्कसंगत बनाए और आयात प्रतिबंधों को बढ़ाए तो घरेलू उत्पादकों को भरोसा है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में वे अहम योगदान कर सकेंगे।

पीएम मोदी ने किया आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर तथा कवर्धा व कुरुद के केन्द्रीय विद्यालय का लोकार्पण
रोडवेज बस और कार में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्रीलंका ने दिया भारत को धन्यवाद
हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, धर्म सभा में बोले अवधेशानंद गिरी
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article फेल होना भी है जरुरी…. फेल होना भी है जरुरी….

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?