ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने किया आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर तथा कवर्धा व कुरुद के केन्द्रीय विद्यालय का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पीएम मोदी ने किया आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर तथा कवर्धा व कुरुद के केन्द्रीय विद्यालय का लोकार्पण

By Mohan Rao Published February 20, 2024
Share
आईआईटी भिलाई का लोकार्पण
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू के एमए स्टेडियम से भिलाई आईआईटी के स्थाई कैंपस तथा कवर्धा और कुरुद केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 30 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर आईआईटी भिलाई के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और ललित चन्द्राकर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में भिलाई आईआईटी के अधिशासी मंडल के अध्यक्ष के. वेंकटरमन ने स्वागत भाषण दिया। भिलाई आईआईटी के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई आईआईटी के सात वर्षों के सफर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी। इसके निर्माण का कार्य 8 जुलाई 2020 को आरंभ किया गया। आईआईटी का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्माण कार्य में बहुत सी इमारतों के नाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।

पीएम मोदी ने संगलदान-बारामुला इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री ने कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान (48 किलोमीटर) और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश वितरित किए। पीएम ने आज करीब 1500 नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति आदेश बांटे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao February 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन 28 फरवरी तक, सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन 28 फरवरी तक, सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे मेले का शुभारंभ
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 128 # 20 February 2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?