ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: FRAUD : विधावा महिला से लाखों की ठगी, शातिर ने खुद को बताया पति का मित्र और खाते से पार कर दिए रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

FRAUD : विधावा महिला से लाखों की ठगी, शातिर ने खुद को बताया पति का मित्र और खाते से पार कर दिए रुपए

By Mohan Rao
Published: April 26, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में विधवा महिला से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने महिला को बैंक कर्मी और उसके पति का पुराना मित्र होने की बात कही। इसके बाद महिला को आरडी खात खुलवाने दबाव डाला। महिला जब उसके झांसे में आ गई तो उसने उसके खाते से 8 लाख रुपए से ज्यादा का ट्रांजेक्शन कर दिया। जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने शातिर से पूछा तो उल्टे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में महिला की शिकायत पर सक्ती पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरा मामला सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार विधवा महिला ने जैजैपुर थाने में 14 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार मार्च को निलेश कुमार यादव घर आया और कहने लगा कि आपके पति से मेरी पुरानी पहचान है। मैं एचडीएफसी बैंक चांपा में काम करता था। वहीं आर डी खाता खोलने की बात कही और मोबाइल मांग कर मोबाइल का पासवार्ट एवं एचडीएफसी बैंक का खाता और कोड पूछने पर महिला ने बता दिया। इसके बाद निलेश कुमार यादव ने दूसरे के खाते में  महिला के खाते से 8 लाख 40 हजार 715 रुपये ट्रांसफर कर दिए। महिला की शिकायत पर जैजैपुर थाना में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस इस मामले में निलेश कुमार यादव की तलाश कर रही थी। इस बीच उसे पता चला कि महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद वह विधवा महिला के घर पहुंचकर शिकायत वापस लेने दबाव बनाने लगा। उसने पैसे लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उसने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी निलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन…
सीएम साय आज दिल्ली प्रवास पर, इन्वेस्टर मीट समिट में लेंगे हिस्सा
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 2958 नए संक्रमितों की पुष्टि…. संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 37 हजार के पार
केजरीवाल का बड़ा एलान, बोले- सरकार बनी तो 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने देंगे 1000 रुपये
जान से ज्यादा जाम की फिक्र, लॉकडाउन का ऐलान होते ही ठेकों पर उमड़ी भीड़, महिला बोली- पव्वा देगा फायदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : सिद्धबाबा मंदिर में दानपेटी की चोरी, मंदिर का पुजारी निकला मास्टर माइंड
Next Article Big news : राजधानी में पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली, सुरक्षा में लगे आरक्षक की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?