ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट मुलाकात में विधायक देवेन्द्र यादव की घोषणा – पं. रविशंकर शुक्ल मार्केट को बनाएंगे स्मार्ट, रंगबिरंगी लाइटों से सजेगा बाजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भेंट मुलाकात में विधायक देवेन्द्र यादव की घोषणा – पं. रविशंकर शुक्ल मार्केट को बनाएंगे स्मार्ट, रंगबिरंगी लाइटों से सजेगा बाजार

By Mohan Rao
Published: April 27, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव ककी भेंट मुलाकात
SHARE

भिलाई Bhilai. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। वे सुबह से  ही लोगों से मिलने उनका हालचाल जानने के लिए वार्डों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को विधायक देवेन्द्र वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर पहुंचे। जहां वार्डवासियों के साथ उन्होंने वार्ड के विभिन्न सड़क, गली मोहल्ले का निरीक्षण किया। इसी दौरान वार्डवासियों ने उन्हें वार्ड में स्थित पं. रविशंकर शुक्ल मार्केट की समस्याएं बताई। विधायक देवेन्द्र ने उसी समय मार्केट का निरीक्षण किया। पूरे मार्केट का जायजा लेने के बाद विधायक ने कहा कि अब इस मार्केट को स्मार्ट मार्केट बनाया जाएगा।

विधायक देवेन्द्र यादव ने बताया कि यहां खरीदी करने के लिए आने वाले लोगों को अब कोई परेशानी ना हो। इसके लिए यहां बेहतर सुविधाएं डेवलप की जाएगी। पूरे मार्केट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रंग बिरंगी लाइटों से मार्केट को सजाया जाएगा। जनता की सुरक्षा के लिए चारो तरह सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। ताकि यहां आने वाले लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें औैर चोरी जैसी घटनाएं ना हो। इसके अलावा यहां की सभी सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा। सड़कों निर्माण और संधारण करने के साथ ही यहां आने वाले ग्राहकों के लिए खास कर महिलाओं को वॉसरूम,टॉयलेट की समस्या ना हो। इसके लिए यहां पर एक स्मार्ट टॉयलेट भी बनाया जाएगा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे मार्केट का प्रोजेक्ट प्लान जल्द तैयार किया जाए।

ज्योति कलश रूम का लोकार्पण
भेंट मुलाकात के दौरान विधायक देवेन्द्र दुर्गा पारा पहुंचे। जहां वे इससे पहले भी गए थे। जब वे गए थे, तब लोगों ने उन्हें एक ज्योति कलश बनाने की मांग की थी। मांग के अनुरूप विधायक देवेन्द्र ने काम शुरू करवा दिया था। अब जब पहुंचे तो ज्योति कलश कक्ष बन कर तैयार हो गया है। जिसका आज लोकार्पण किया गया। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ विधायक श्री यादव ने लोकार्पण किया। इसके लिए वार्डवासियों ने उनका दिल से आभार जताया और कहा कि आप ने जो वादा किया था, उसे समय पर पूरा भी कर दिया।

रामहेपुर बस्ती में लगेगा वाटर एटीएम
भेंट मुलाकात करते हुए विधायक देवेन्द्र राजेपुर बस्ती पहुंचे। जहां लोगों ने वाटर एटीएम लगाने की मांग की। विधायक ने जनता की मांग पर घोषणा की कि जल्द ही वार्ड में एक वाटर एटीएम लगाया जाएगा। साथ ही यहां मंच का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। शेड का निर्माण भी किया जाएगा। विधायक  श्री यादव ने वार्ड के नागिरकों से मिलकर उनका हालचाल जाना और लोगों के साथ बैठकर चाय पीते हुए वार्ड के विकास को लेकर चर्चा की।

आप का आरोप दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार
118 करोड़ के सड़क सौंदर्यीकरण से शहर का बदलेगा स्वरूप… लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू व शहर विधायक अरुण वोरा ने किया कार्य का शुभारंभ
सप्लाई प्लान के अनुरूप राज्य को नहीं मिल रही खाद, मिलना था 2.32 लाख टन उर्वरक, मिला मात्र 1.71 लाख मेट्रिक टन
देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार: बीते 24 घंटे में 43 हजार से अधिक संक्रमण के मामले… 338 लोगों की हुई मौत
आज से टीका उत्सव का आगाज, कोरोना के खिलाफ जंग में PM मोदी ने देश से की ये 4 अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शास्त्री नगर में भगवान गणेश और माता पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन कल शास्त्री नगर में भगवान गणेश और माता पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन कल
Next Article ओला कैब से जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े बदमाशों ने की फायरिंग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?