ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छावनी क्षेत्र में दो सगे भाइयों का अपहरण, दुर्ग पुलिस ने बताया झूठा… जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Latest News
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
October 9, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान
October 9, 2026
Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : छावनी क्षेत्र में दो सगे भाइयों का अपहरण, दुर्ग पुलिस ने बताया झूठा… जानिए क्या है पूरा मामला

By Mohan Rao Published September 12, 2025
Share
दोनों भाइयों की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में दो सगे भाईयों के अपहरण मामला झूठा निकला। दुर्ग पुलिस ने इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण दिया है और बताया है कि यह अपहरण का मामला नहीं है। दरअसल दोनों भाइयों को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन दोनों भाइयों के खिलाफ यूपी के सुल्तानपुर में अपराध दर्ज है।

बता दें गुरुवार गुरुवार की रात 8 बजे के आसपास सुभाष चौक केम्प वन में विष्णु प्रसाद साव और उसका छोटा भाई शुभम प्रसाद साव एगरोल ठेला पर अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान वहां पर एक आर्टिका वाहन आकर रुकी। आर्टिका से दो युवक उतरे और विष्णु प्रसाद साव का कालर पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी के अंदर ले गए। यह देखकर शुभम प्रसाद साव पूछताछ करने लगा तो तीन से चार युवकों ने उसे भी उठाकर गाड़ी में डाल दिया और वहां से निकल गए।

जब यह घटनाक्रम हुआ तक दोनों भाइयों का चचेरा भाई हर्ष खड़ा था। थोड़ी दूर पर उनका मामा भी मौजूद था। जानकारी होते ही मामा ने बाइक में जलेबी चौक तक पीछा किया। लेकिन आर्टिका वाहन नजरों से ओझल हो चुकी थी। उसने तत्काल छावनी थाने में भांजों के अपहरण की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और उसके बाद पता चला कि यह अपहरण नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर गई है।

इस मामले में दुर्ग पुलिस ने स्पष्टिकरण दिया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया है कि यह अपहरण का मामला नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले गई है। एएसपी राठौर ने बताया कि उत्तरप्रदेश जिला अंबेडकर नगर थाना राजे सुलतानपुर में दर्ज दो अपराध क्रमांक 184/25, 185/25 में वहां की पुलिस ने विष्णु प्रसाद साव और उसका छोटे भाई शुभम प्रसाद साव को  गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजन को इसकी सूचना दी गई थी और दुर्ग पुलिस को जानकारी दी गई।

You Might Also Like

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान

Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग

Mohan Rao September 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव का फरमान : पुस्तकों की छपाई से लेकर परिवहन तक एक ही टेंडर के माध्यम हो
Next Article मुख्यमंत्री साय कार्टून फेस्टिवल-2025 में हुए शामिल, कहा- मनोरंजन के साथ समाज को जागरूक करने वाली कला है कार्टून

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?