ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत

By @dmin
Published: January 6, 2021
Share
राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत
राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की एक इकाई में जहरीली गैस रिसाव से बुधवार को कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य बीमार हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरएसपी के कोयला रसायन विभाग में हादसा जब सुबह हुआ, तो वहां 10 श्रमिक काम कर रहे थे।

आरएसपी के अधिकारियों ने कहा, ” निजी कम्पनी द्वारा संविदा पर रखे गए चार कर्मचारियों को सुबह नौ बजे कुछ परेशानी होने लगी, इसके बाद उन्हें संयंत्र के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और बाद में इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि आरएसपी दवाईखाने में कुछ अन्य श्रमिकों का उपचार चल रहा है।

Odisha: Four people dead, six people fall ill due to toxic gas leakage from a unit at Rourkela Steel Plant pic.twitter.com/TkRNSwsMOK

— ANI (@ANI) January 6, 2021

उन्होंने बताया कि चारों एक निजी कंपनी द्वारा संविदा पर रखे गए कर्मचारी थे। मृतकों की पहचान गणेश चंद्रा पिल्लै (55), रबिन्द्र साहू (59), अभिमन्यु शाह (33) और ब्रम्हानंदा पांडा (51) के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार चार श्रमिकों की मौत इकाई से कार्बन मोनोक्साइड रिसाव की वजह से हुई।   
उन्होंने बताया कि आरएसपी ने दुर्घटना के संबंध में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। आरएसपी का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) करती है।  आरएसपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक चतराराज ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि प्राधिकारी उनके परिजन को पूरा सहयोग करेंगे।

सीडीएस रावत सहित 13 जवानों की शहादत पर हंसने वालों से फिल्ममेकर अली अकबर नाराज, छोड़ेंगे इस्लाम
राजनांदगांव जिले में कुल 829 राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन
राज्योत्सव के समापन पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़ : छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां विकास के नये कीर्तिमान बन रहे
एमजीएम स्कूल में हादसा: गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट से तीन बच्चे झुलसे, स्कूल प्रशासन बन रहा अनजान
टैरिफ का हो रहा गलत इस्तेमाल’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पक्षियों से मानवों तक भी आ सकता है बर्ड फ्लू, भारत में फिलहाल ऐसा मामला नहीं: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पक्षियों से मानवों तक भी आ सकता है बर्ड फ्लू, भारत में फिलहाल ऐसा मामला नहीं: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
Next Article रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?